सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए इन 5 तरीकों से खाएं मूंगफली, जोड़ों और हड्डियों की बढ़ेगी मजबूती

How to Eat Peanut :  सर्दियों में मूंगफली का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह करें सर्दियों में मूंगफली का सेवन?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 5, 2023 3:21 PM IST

How to Eat Peanut : सर्दियों का सीजन आ चुका है। इस सीजन में बार-बार तरह-तरह के स्नैक्स खाने की इच्छा होती है। खासतौर पर हम में से कई लोग इस सीजन में ऐसा खाना खाना पसंद करते हैं, जिससे शरीर को गर्माहट मिल सके। शरीर को गर्म रखने के लिए ड्राईफ्रूट्स हेल्दी हो सकता है। लेकिन दिनभर ड्राईफ्रूट्स खाना संभव नहीं है। वहीं, ड्राईफ्रूट्स काफी महंगे भी आते हैं। ऐसे में आपके लिए मूंगफली बेस्ट हो सकता है। यह काफी सस्ता और किफायती होता है, जिसे आप मन भरकर खा सकते हैं। अगर आप भी सर्दियों में एक ही तरह मूंगफली खाकर बोर हो गए हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में सर्दियों में मूंगफली किस तरह खाएं इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं शरीर को गर्म रखने के लिए किस तरह खाएं मूंगफली?

1. गुड़ और मूंगफली

सर्दियों में मूंगफली का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से प्रोटीन और कैल्शियम प्राप्त होता है। यह हड्डियों को मजबूती प्रदान कर सकता है। गुड़ और मूंगफली का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर की गर्माहट बनी रहती है। साथ ही यह शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकता है। इसके लिए मूंगफली को रोस्ट करके छिलकों को निकाल लें और फिर गुड़ की चाशनी में डालकर इसे सेट करके खाएं।

2. रोस्टेड मूंगफली

सर्दियों में मूंगफली को रोस्ट करके खाना भी काफी हेल्दी विकल्प हो सकता है। रोस्टेड मूंगफली से आपका वेट लॉस भी होता है। साथ ही इससे बार-बार लगने वाली भूख को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

3. पीनट बटर

पीनट बटर को आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। घर पर तैयार पीनट में किसी भी तरह का प्रिजर्वेटिव एड नहीं होता है। इसके सेवन से आपके शरीर को हेल्दी फैट प्राप्त होता है। सर्दियों में पीनट बटर खाना काफी हेल्दी हो सकता है। घर पर पीनट बटर तैयार करने के लिए कच्ची मूंगफली को मिक्सर ग्राइंडर में ग्राइंड करके तैयार किया जाता है।

4. उबली हुई मूंगफली

सर्दियों में अगर आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं, तो उबली हुई मूंगफली का सेवन करें। इसके लिए 1 कप मूंगफली को पैन में डालें और फिर इसमें 2 कप पानी डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। जब मूंगफली पक जाए, तो इसे ठंडा करके खाएं। इसके अलावा आप उबली हुई मूंगफली से चाट तैयार करके भी खा सकते हैं। 

5. पीनट मिल्क

सर्दियों में पीनट मिल्क भी पीना हेल्दी हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास दूध लें। इसमें 1 चम्मच करीब मूंगफली का पाउडर मिक्स करके पिएं। यह काफी हैवी होता है, इसके पीने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

सर्दियों में मूंगफली का सेवन करना काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो इस स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही पीनट का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.