... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : July 8, 2021 5:58 PM IST
चिलचिलाती गर्मी में बिना पानी के हाइड्रेट रहने के ये तरीके कर देंगे हैरान, बाहर निकले तो जरूर करें फॉलो
गर्मी के मौसम में आपको क्या खाना-पीना पसंद है? अक्सर इन दिनों में लोग नींबू पानी पीना और आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं लेकिन कभी-कभार इनके सेवन से सर्द-गर्म हो जाता है और इससे शरीर में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं लोग चिलचिलाती गर्मी से शरीर पर कालेपन और डिहाइड्रेशन का भी शिकार हो जाते हैं। गर्मी के दिनों में हाइड्रेटेड रहना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है लेकिन क्या सिर्फ पानी पीना ही काफी है? जी नहीं सिर्फ पानी पीने से आप हाइड्रेट नहीं रह सकते हैं। हाइड्रेटेड रहने के अलावा और भी बहुत कुछ करना पड़ता है आइए आपको बताते हैं क्या-क्या।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। हमारे शरीर में पानी की लगभग 20% आपूर्ति पानी से भरे फूड्स से ही होती है। खीरा, अजवाइन, मूली, टमाटर, फूलगोभी, मिर्च, तरबूज, ब्रोकली, पालक, स्ट्रॉबेरी और अंगूर कुछ ऐसे फल और सब्जियां हैं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। ये सभी 90% या उससे अधिक पानी की मात्रा लिए हुए होते हैं।
ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि कुछ ड्रिंक्स आपको वास्तव में डिहाइड्रेट करती हैं। कॉफी, मीठा सोडा, बीयर, वाइन और शराब साथ ही नींबू पानी, मीठी चाय, एनर्जी ड्रिंक, स्मूदी और फ्लेवर्ड मिल्क, सभी आपको डिहाइड्रेट करने का काम करती हैं। क्योंकि इनमें चीनी, नमक और अन्य सामग्री उच्च मात्रा में होते हैं, जो आपके टिश्यू के पानी को सोखने का कारण बनते हैं।
गर्मी में हमें बहुत पसीना आता है, जिससे पानी की कमी हो जाती है। हालांकि ठंडे पानी से नहानेमें आपको मजा बड़ा आता है लेकिन ये हमारे शरीर को हाइड्रेट नहीं करता हैं। ठंडे पानी से नहाने पर हमें बहुत अधिक पसीना नहीं आता है, जिससे हमारे शरीर से पानी बाहर निकलता। इतना ही नहीं ये हमारी मांसपेशियों को भी शांत करता है और हमारे मूड को बेहतर बनाता है।
सादे पानी को और अधिक टेस्टी बनाने के लिए इसमें कुछ एडिटिव्स मिलाएं। आर्टिफिशियल शुगर और बिना प्रिजरवेटिव के आप इसमें नीबू, संतरा, जामुन, नींबू, पुदीना, खीरा और अन्य फल को मिला सकते हैं, जो स्वाद को बढ़ाते हैं। यह आपको सामान्य से अधिक पानी पीने में भी मदद कर सकता है। पानी में फलों को डालकर पीने का चलन पिछले कुछ वर्षों में बेहद प्रचलित हुआ है।
आपको गर्मियों के दिनों में नारियल पानी पीने की कोशिश करनी चाहिए। चूंकि नारियल पानी ढेर सारे मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम से भरा होता है यह जल्दी से थकान और गर्म मौसम के कारण खोए हुए तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स को चार्ज करने का काम करता है। फलों के रस की तुलना में नारियल पानी बेहतर है। फलों के रस में नारियल पानी की तुलना में अधिक कैलोरी और शुगर होती है। इसमें पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होता है।