... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : May 27, 2023 8:03 PM IST
सुबह उठते ही इन 5 जूस का सेवन हाई ब्लड शुगर को बनाएगा नार्मल! जानें ब्लड शुगर नार्मल करने वाले हेल्दी जूस
मौजूदा वक्त में ढेर सारी बीमारियां मुंह बाएं खड़ी हैं और कुछ बीमारियां ऐसी हैं, जो आपको जीवनभर परेशान कर सकती हैं। जी हां, इन्हीं में से एक है डायबिटीज, जो आपके लिए कई बीमारियों की एक प्रमुख वजह है। डायबिटीज में आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, जो कि आपके बढ़ते हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करती है। हालांकि अगर आप दवा ले रहे हैं तो आपको अपने डेली रूटीन को ही फॉलो करने की जरूरत होती है। लेकिन आप चाहते हैं कि अगर दवा में कमी कर देसी नुस्खों की और बढ़ा जाए तो आपको बता दें कि कुछ हरे रंग के जूस ऐसे हैं, जो मिनटों में आपके बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही हरे रंग के जूस के बारे में, जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करेंगे।
नीम और एलोवेरा डायबिटीज में यूज की जाने वाली दो फायदेमंद औषधियां हैं। इनमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी और फ्लेवनॉयड्स आपके ब्लड शुगर को कंट्रोलकरने का काम करते हैं। इतना ही नहीं एलोवेरा में मौजूद ग्लूकोमैनन नाम का यौगिक आपके बढ़ते हुए ब्लड शुगर लेवल को तुरंत कम करने में प्रभावी है।
पालक और केल जैसी हरी सब्जियां डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी प्रभावी है। इन दोनों में ही लो कैलोरी होती है साथ ही इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को तुरंत कम करने का काम करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इन दोनों फूड्स का सिर्फ सेवन भी करते हैं तो ये आपमें डायबिटीज के खतरे को भी कम करते हैं।
गोभी एक ऐसी सब्जी है, जो कई पौष्टिक गुणों का भंडार होती है और इसका जूस आपके ब्लड शुगर लेवल को तुरंत कम करने का काम करता है। गोभी का ग्लाइसिमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो आपके शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके खून में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ने नहीं देता। इसलिए इसका जूस आपके लिए फायदेमंद होता है।
आंवला को एक ऐसी औषधि माना जाता है, जिसमें ढेर सारे गुण होते हैं। इन्हीं गुणों की वजह से डायबिटीज कंट्रोल करती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला का ग्लाइसिमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, इसलिए इसे ब्लड शुगर को कम करने में प्रभावी माना जाता है। आप इसे पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं, जो आपके शुगर लेवल को मेंटेन रखता है।
करेले का जूस डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत प्रभावी माना जाता है। करेले में पाए जाने वाले पोलीपेपटाइड जैसा यौगिक पाया जाता है, जो कि आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। सुबह खाली पेट करेले का जूस आपके ब्लड शुगर लेवल को तुरंत कंट्रोल करने का काम करता है।