hamburger icon
A
Read in English

इस बड़े डॉक्टर ने बताया स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूर खाएं ये 5 फूड्स! चेहरे पर बढ़ेगी लाली और खिलेगा नूर

आपको अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने से लेकर जवां दिखाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि कुछ सिंपल फूड्स को खाने की जरूरत है। जानें कौन से फूड्स लाएंगे चेहरे पर लाली।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 1, 2022 10:37 AM IST

चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे या फिर ढीली स्किन स्किन से जुड़ी ऐसी कई परेशानियां हैं, जो हर व्यक्ति को एक उम्र में आकर परेशान जरूर करती हैं। यूं तो लोग तमाम ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी स्किन को इन सब परेशानियों से दूर रखने का दावा करते हैं लेकिन ये प्रोडक्ट्स न सिर्फ आपकी जेब ढीली करते हैं बल्कि आपकी स्किन को दूसरे नुकसान भी पहुंचाते हैं, जिसकी वजह से आप जल्दी बूढ़े दिखने शुरू हो जाते हैं। फीड योर स्किन राइट के लेखक और इंटरनेशनल स्किन एक्सपर्ट डॉ. मार्क टैगर का कहना है कि आपको अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने से लेकर जवां दिखाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि कुछ सिंपल फूड्स को खाने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन से फूड्स आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

1-फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन

हेल्दी स्किन के लिए आपको जो सबसे पहला काम करना है वो ये कि अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा ताजी चीजों को शामिल करना है। ताजी चीजों में विटामिन्स और मिनरल्स का भंडार होता है, जो सीधे आपकी स्किन को फायदा पहुंचाने का काम करती हैं। इसके अलावा आप विटामिन सी से भरे फलों का सेवन भी कर सकते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने का काम करेंगे।

2-मैग्निशियम रिच फूड्स

कई बार हमारी स्किन ड्राई हो जाती है, जिससे बचने के लिए आपको मैग्निशियम रिच फूड्स का सेवन करने की जरूरत है। इस पोषक तत्व को आप दवाओं से प्राप्त नहीं कर सकते हैं। जिन लोगों के शरीर में इस मिनरल की कमी होती है उनके शरीर में कुछ न कुछ दिक्कत जरूर होती है। डॉ. टैगर कहते हैं कि ये मिनरल शरीर में 300 से ज्यादा कैमिकल रिएक्शन के लिए जिम्मेदार है, इसलिए ये मिनरल बहुत जरूरी है।

3-सीफूड और नट्स

बेदाग त्वचा के लिए आप इन 2 फूड्स का सेवन कर सकते हैं। अगर आपकी डाइट में जिंक की कमी है तो निश्चित रूप से आपकी स्किन में सूजन होने लगती है, जिसकी वजह से मुंहासे हो सकते हैं। आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करने की जरूरत है, जो जिंक से भरे हुए हों क्योंकि आपकी ढीली-ढाली स्किन को टाइट बनाने से लेकर दूसरे फायदे पहुंचाने का काम करता है।

4-प्रोसेस्ड फूड्स न खाएं

टैगर का कहना है कि अगर आपको अपनी स्किन को हेल्दी बनाना है तो आपको प्रोसेस्ड फूड और शुगर ड्रिंक्स से दूर रहने की जरूरत है। दरअसल इन चीजों में मौजूद अनहेल्दी तत्व आपकी स्किन में सूजनको बढ़ाने का काम करते हैं, जिसकी वजह से आपकी स्किन को नुकसान पहुंचता है। अगर आप चाहते हैं कि स्किन हेल्दी रहे तो इन दोनों चीजों का सेवन कम कर दें।

5-फाइबर रिच फूड्स

साफ, बेदाग स्किन का रास्ता आपका पेट से होकर गुजरता है। इसलिए आपको ऐसे फूड्स का सेवन करने की जरूरत है, जो आपके पेट को ठीक रखने का काम करे। पेट को ठीक रखने के लिए आपको फाइबर से संपन्न फूड्स का सेवन करने की जरूरत है, जो आपकी स्किन पर अंदर से ग्लो लाने में मदद करेगा।