By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
How to make pasta healthy : पास्ता, रेड सॉस पास्ता, व्हाइट सॉस पास्ता और न जाने कितने प्रकार का पास्ता आपके आस-पास बिकता होगा। आपका भी पास्ता फेवरेट होगा लेकिन मैदा से बना पास्ता अगर रोज खाया जाए तो आपके पेट गड़बड़ हो सकता है। इतना ही नहीं रोज-रोज पास्ता खाने पर आपकी आंतों को भी नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन अगर आप बिना पास्ता के रोज नहीं रह पाते हैं तो आपको ऐसे विकल्प तलाशने होंगे, जिससे कि पास्ता को हेल्दी बनाया जा सके। जी हां, मैदे से बने पास्ता को भी हेल्दी बनाया जा सकता है बशर्ते आपको तरीके पता होने चाहिए। ऐसे ही 5 तरीकों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मैदे से बने पास्ता को भी हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानते हैं पास्ता को हेल्दी बनाने के 5 आसान तरीके।
पास्ता को हेल्दी बनाने का आसान तरीका है कि उसे बनाते वक्त आप बहुत सारी हरी सब्जियां डालना न भूलें। आप पास्ता को बनाते वक्त उसमें कार्न, ब्रोकली, ज्यूकिनी, शिमला मिर्च, प्याज, लहसुन और जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि ये सभी चीजें कार्ब से भरे पास्ता के गुणों को कम करती हैं और पास्ता को हेल्दीबनाती हैं।
अगर आप रोज-रोज पास्ता खाते हैं तो आप अपने मैदा से बने पास्ता को साबुत अनाज या फिर अनाज वाले पास्ता से बदल सकते हैं। बाजरा, ज्वार और रागी से बना पास्ता न सिर्फ लो कैलोरी वाला होता है बल्कि इसे पसाना आपके लिए आसान होता है। आप मैदा से बना पास्ता न चुनें।
बहुत से लोग रेड और व्हाइट सॉस पास्ता को मिलाकर खाना पसंद करते हैं, जो कि नहीं करना चाहिए। आप इसमें टमाटर जरूर डालें लेकिन इसे डालने के बाद इसमें दूध या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से आपकी आंतों में सड़ान पैदा हो सकती है। इसलिए आप एक बार में एक ही तरह का पास्ता खाएं।
पास्ता बनाते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें कि आप उसमें ज्यादा तेल का इस्तेमाल न करें। भले ही तेल का इस्तेमाल पास्ता को ढीला बनाने में मदद करे लेकिन तेल आपके लिए दिक्कत भरा हो सकता है। आप जैतून के तेलका इस्तेमाल करें क्योंकि ये आपकी आंतों को स्मूथ बना सकता है।
पास्ता में सब्जियों को मिलाने के अलावा आप इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए फिश और चिकन भी डाल सकते हैं। आप सैल्मन फिश का यूज कर सकते हैं। अगर वेज पास्ता खाना है तो आप इसमें दाल और व्हाइट बीन्स का भी प्रयोग कर सकते हैं। ये आपके पास्ता को प्रोटीन पैक बनाने में मदद करेगा।
Follow us on