मजे-मजे में खाई जाने वाली ये 5 पैकेज्ड चीजें आपकी हड्डियों को बना रही कमजोर!, बच्चे से बूढ़ों तक सभी को पसंद हैं ये चीजें

हम आपको ऐसे 5 पैकेट में आने वाली चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी हड्डियों को खोखला बनाने का काम कर रही हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 16, 2021 2:43 PM IST

क्या आपकी हड्डियों से कट-कट की आवाज आने लगी है? या फिर छोटी-मोटी चोट लगने पर सीधा हड्डियां टूट जाती है? अगर आपके साथ बीते कुछ दिनों से ऐसा हो रहा है तो आपको जरूरत है कि आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। जी हां, बाजार में ऐसी तमाम तरह की चीजें बिक रही हैं, जो आपकी हड्डियों को कमजोर बना रही हैं। इन्हीं में से कुछ चीजें हैं पैकेट में आने वाली, जो आपकी हड्डियों को कमजोर करने का काम करती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 पैकेट में आने वाली चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी हड्डियों को खोखला बनाने का काम कर रही हैं।

1- बहुत अधिक नमक का सेवन

आप जितना अधिक नमक खाते हैं, उतना ही अधिक कैल्शियम आपके शरीर से बाहर निकल जाता है। इसका मतलब ये है कि जितना कैल्शियम आपने प्राप्त किया था वह आपकी हड्डियों की अब किसी प्रकार से मदद नहीं करेगा। ब्रेड, चीज, चिप्स और कोल्ड कट जैसे फूड्स में बहुत ज्यादा नमक की मात्रा होती है इसलिए आपको पैकैज्ड फूड्स आइटम में कमी करने की जरूरत है। आपको एक दिन में 2,300 मिलीग्राम से कम सोडियम की मात्रा का सेवन करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

2- 'एक और पैक'

जब भी कभी आप दोस्तों के साथ बाहर जाते हैं, तो पार्टी करना मजेदार लग सकता है और दोस्तों की एक बात 'एक और पैक' लगा ले आपको रोमांचित कर सकती है। लेकिन यही बात आपके लिए घातक हो सकती है क्योंकि हड्डियों को होने वाले नुकसान को नियंत्रण में रखने के लिए आपको शराब की मात्रा को सीमित करना चाहिए। महिलाओं के लिए एक दिन में एक से अधिक पेय और पुरुषों के लिए दो पैक की सलाह दी जाती है। शराब आपके शरीर द्वारा कैल्शियम को अवशोषित करने के तरीके में बाधा पैदा कर सकती है।

3- कुछ पेय पदार्थों का अधिक सेवन

बहुत सारे कोला-फ्लेवर वाले सोडा आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि अभी इसपर अधिक शोध की आवश्यकता है लेकिन कुछ अध्ययनों ने इन पेय पदार्थों में कैफीन और फॉस्फोरस द्वारा होने वाले हड्डियों के नुकसान को दर्शाया है। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि ये नुकसान तब होता है जब आप दूध या कैल्शियम युक्त अन्य पेय के बजाय सोडा का विकल्प चुनते हैं। बहुत अधिक कप कॉफी या चाय भी आपकी हड्डियों के कैल्शियम को छीन सकते हैं।

4- दूध के साथ व्हीट ब्रान (गेहूं की भूसी)

100% गेहूं की भूसी यानी व्हीट ब्रान से और क्या हेल्दी हो सकता है? लेकिन जब आप इसे दूध के साथ खाते हैं तो आपका शरीर कैल्शियम को कम अवशोषित करता है। अन्य फूड्स की बात करें तो ब्रेड आप खा सकते हैं, जो कि गेहूं की भूसी से बनी हो सकती है। लेकिन अगर आप अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक हैं तो आप कैल्शियम सप्लीमेंट भी ले सकते हैं, बशर्ते ब्रान और सप्लीमेंट के बीच कम से कम 2 घंटे का समय जरूर रखें।

5- बिना ब्रेक के स्मोक करना

जब आप नियमित रूप से सिगरेट या फिर दूसरे तंबाकू युक्त उत्पाद फूंकते हैं, तो आपका शरीर आसानी से नए हेल्दी टिश्यू को नहीं बना सकता है। आप जितनी देर धूम्रपान करते हैं, यह उतनी ही जल्दी खराब होता जाता है। धूम्रपान करने वालों के हेल्दी टिश्यू जल्दी टूटने की संभावना होती है और उन्हें ठीक होने में अधिक समय लगता है। लेकिन अगर आप धूम्रपान छोड़ देते हैं, तो आप इन जोखिमों को कम कर सकते हैं और अपने हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं, हालांकि इसमें कई साल लग सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source