... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 21, 2021 7:03 PM IST
क्रॉनिक डिजीज के खतरे को कम करती हैं ये 5 चाय! रोज पीने से कोरोना काल में बढ़ेगी आपकी उम्र भी
Tea for Long Life in hindi : क्या आप सुबह उठकर चाय पीना पसंद करते हैं? सुबह उठने के बाद चाय पीना हर भारतीय घर में आम माना जाता है। अपने अपने घर में देखा होगा कि आपके दादा-दादी या फिर माता-पिता चाय की महक के साथ जागते होंगे। बहुत से लोग सिर्फ सुबह के स्वाद के लिए चाय पीना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग अपनी सुस्ती को दूर करने के साथ-साथ मूड को बेहतर बनाने के लिए चाय पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय की एक प्याली कई स्वास्थ्य लाभों से भरी होती है और ये आपके मूड को बेहतर बनाने के साथ-साथ आपकी उम्र बढ़ाने में भी मदद करते हैं। एक शोध के मुताबिक, आदतन चाय पीने वाले लोग लंबे जीवन का आनंद लेते हैं साथ ही उनमें क्रॉनिक बीमारियों के विकसित होने की संभावना भी कम होती है। इस लेख में हम आपक ऐसी 5 चाय के बारे में बता रहे हैं, जो आपको ये दोनों फायदे पहुंचा सकते हैं।
यह आमतौर पर पी जाने वाली चाय का हेल्दी विकल्प है और अपने औषधीय लाभ के लिए मशहूर है। ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो इंफ्लेमेशन को शांत करता है और कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज व हृदय रोग जैसी क्रॉनिक बीमारियों से बचाव के लिए फायदेमंद है।
कैमोमाइल चाय एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरी होती है, जो बेहतर नींद लाने में मदद करती है और इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। इतना ही नहीं यह नसों को शांत कर आपके पाचन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करती है। इस चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कुछ प्रकार के कैंसर से लड़ने के लिए जाने जाते हैं।
अदरक का उपयोग वर्षों से बीमारियों से लड़ने और बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। ये मोशन सिकनेस को ठीक करने का एक प्रभावी तरीका है। अदरक की चाय में जिंजरोल नाम का यौगिक होता है, जिसका उपयोग कैंसर, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाने में यूज होता है।
पुदीने की चाय अपने पाचन लाभों के लिए जानी जाती है। इसमें मेन्थॉल नाम का एक यौगिक होता है, जो आपकी आंतों को आराम देने में मदद करता है और सूजन से राहत दिलाता है। यह एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीवायरल गुणों से भरी हुई होती है, जो कैंसर से लड़ने में मदद कर सकती है।
गुड़हल की चाय ब्लड प्रेशर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक शोध में ये सामने आया है कि अगर कोई व्यक्ति 6 सप्ताह तक लगातार गुड़हल की चाय पीता है तो उसे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसमें एंथोसायनिन नाम का एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है, जो हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी क्रॉनिक बीमारियों के विकास के जोखिम को कम करता है।