... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 20, 2020 4:31 PM IST
सर्दियों में गठिया से लेकर अस्थमा जैसी 5 बीमारियों में गुणकारी हैं ये छोटे-छोटे काले बीज, जानें जबरदस्त फायदे
बाजार में बिकने वाले छोटे-छोटे काले बीज हजारों वर्षों से घरेलू उपचार और औषधीय नुस्खों में उपयोग किए जाते रहे हैं। ये खाना पकाने से लेकर ब्रेड, सब्जी और अचार में स्वाद जोड़ने के लिए भी उपयोग की जाती है। जब इन बीजों का सेवन किया जाता है तो इन बीजों में एक कड़वा सा स्वाद होता है, जिसके कारण अक्सर इसकी तुलना जीरा या अजवाइन से की जाती है।
इन काले बीजों के तेल के कुछ अन्य नाम भी हैंः
ब्लैक सीड ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये शरीर के अंदर और त्वचा पर सूजन को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ब्लैक सीड ऑयल होने वाले ऐसे फायदों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
ब्लैक सीड ऑयल हाई ब्लड प्रेशर और अस्थमा सहित कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के इलाज में बेहद फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं इन ब्लैक सीड्स के स्वास्थ्य लाभ।
काले जीरे का अर्क दो महीने तक लेने से उन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है, जिनका ब्लड प्रेशर हल्का-फुल्का बढ़ता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ब्लैक सीड ऑयल काफी फायदेमंद है। इसमें हेल्दी फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, जो आपको हेल्दी कोलेस्ट्रॉल लेवल बनाए रखने में मदद कर सकती है। इन फैटी एसिड के उदाहरणों में लिनोलिक एसिड और ओलिक एसिड भी शामिल हैं। अगर आप ऑयल का इस्तेमाल नहीं कर सकते तो आप ब्लैक सीड को पीस कर भी उसका सेवन कर सकते हैं।
जी हां, अगर आप कुछ ब्लैक सीड्स को चबा-चबा कर खाते हैं तो आपको रुमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
ब्लैक सीड ऑयल के एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव अस्थमा के लक्षणों में सुधार कर सकते हैं। ये आपके वायुमार्ग में सूजन को कम कर ब्रोंकाइटिस के लक्षणों को भी कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
ये काले बीज खाने या फिर ब्लैक सीड्स ऑयल के सेवन से पेट दर्द और पेट में ऐंठन से राहत मिलती है। ब्लैक सीड्स पेट में गैस, पेट फूलना और अल्सर जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।
इन काले बीजों में एंटीकैंसर गुण भी होते हैं, जो स्किन कैंसर से लड़ने में मदद कर सकते है। खासकर जब आप इन्हें अपनी स्किन पर लगाते हैं तो ये आपको स्किन कैंसर से बचाने में मदद करते हैं।