hamburger icon
A
Read in English

मीठी चीजें ज्यादा खाने से शुगर नहीं बल्कि हो सकती हैं ये 5 बीमारियां, जानिए कौन सी बीमारी है ज्यादा गंभीर

Side Effects of Eating Sweets in Hindi: मिठाई देख कर उसे खाने का मन करना बहुत ही आम बात है, मगर कितनी मिठाई खाना है यह भी समझना आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि ज्यादा मिठाई खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 6, 2023 2:48 PM IST

Side Effects of Eating Sweets in Hindi: अगर आपके हाथ मिठाई देखकर खुद-ब-खुद आगे बढ़ने लग जाते हैं तो जरा संभलिए। कुछ दिनों बाद आपके दांत या शरीर आपसे शिकायत करते नजर आ सकते हैं। वैसे भी समझदार को इशारा ही काफी होता है। अब आपकी समझदारी पर तो हमें जरा भी शक नहीं है। आपको तो मालूम ही होगा मिठाई में चीनी पड़ती है। रिसर्च की मानें तो चीनी शरीर के लिए नमक से भी ज्‍यादा हानिकारक है। थोड़ी चीनी खाना ठीक है, लेकिन अगर अति कर दी तो फि‍र ऊपर वाला ही मालिक है। अगर आप ढ़ेर सारी मिठाई खाते हैं, तो यह बेहतर होगा कि आप न्‍यूट्रिशन की कमी के लिए अपना चेकअप करवा लें, ऐसा इसलिए रिसर्च बताती है कि जो लोग चीनी ज्‍यादा खाते हैं उनमें आवश्‍यक पोषक तत्‍वों जैसे कि विटामिन ए, सी, बी12, फोलेट,कैल्‍श‍ियम, फॉस्‍फोरस, मैग्‍नीशियम और आयरन की कमी हो सकती है। चलिए ज्‍यादा मिठाई खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बात कर लेते हैं...

ज्‍यादा मिठाई खाने से होने वाले नुकसान - Side Effects of Eating Sweets in Hindi

1. आपके दांतों की लग सकती है वाट

आमतौर पर आप खाना चबाने के बाद निगलते हैं, ऐसे में खाना मुंह के भीतर नहीं रहता। हालांकि जब आप मिठाई खाते हैं, तो उसे चूसते हैं। परिणाम यह होता है कि कई बार आपके दांत घंटों चीनी में डूबे रहते हैं। चीनी आसानी से पच जाती है, ऐसे में नुकसानदायक बैक्टीरिया आपके मुंह के भीतर पार्टी और अपनी आबादी बढ़ा रहा होता है। कैविटी, एनेमल इरोजन, मंसूडों की परेशानी और दांतों को नुकसान जैसी कई परेशानियां यह बैक्टिरिया तोहफे में दे जाता है।

2. लिवर को नुकसान

आपकी ब्‍लडस्‍ट्रीम से होकर गुजरने से पहले चीनी लिवर से होकर गुजरती है जो उसे तोड़ता है। अगर आप काफी ज्यादा मिठाई खाते हैं, तो आपके लिवर को उसे प्रोसेस करने और वसा में बदलने के लिए अतिरिक्‍त मेहनत करनी पड़ती है। समय के साथ वसा के कई कण लीवर में अटक जाते हैं जिससे फैटी लीवर जैसी बीमारी हो सकती है।

3. बढ़ जाएगा वजन

मिठाई में न तो प्रोटीन होता है और न ही हेल्‍दी फैट और विटामिन, मिनरल या एंजाइम भी नहीं होते अगर है तो कैलोरीज। वहीं एक या दो पीस खाने से दिल भी नहीं भरता। ऐसे में जब आप ज्यादा मिठाई खायेंगे तो वजन नहीं तो क्‍या बढ़ेगा।

4. ब्‍लड शुगर का ऊपर नीचे होना

मिठाई खाने से आपका ब्‍लड शुगर लेवल कुछ समय के लिए ऊपर जाता लेकिन फि‍र तेजी से नीचे गिरता है। ब्‍लड शुगर के ऊपर नीचे होने से एंग्‍जाइटी, मूड स्विंग, सिरदर्द और अधिक मीठा खाने की इच्‍छा जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान

बैक्‍टीर‍िया और यीस्‍ट जैसे ऑर्गनिज्‍म चीनी पर जीते हैं, तो बहुत सारी मिठाई खाने से उनकी संख्‍या में तेज बढ़ोतरी होती है। जो आपको बीमार बना सकती है।