
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : May 28, 2022 7:01 AM IST
आम खाना किसे पसंद नहीं होता है खासकर यह साल के केवल कुछ ही महीनों में उपलब्ध होता है तो यह हमारा और भी ज्यादा मनपसंद बन जाता है। आम का सेवन करने में कोई बुराई नहीं होती है, लेकिन इसे कब औ र किन चीजों के बाद खाना चाहिए या अवॉइड करना चाहिए इस बात का पता होना भी काफी जरूरी होता है नहीं तो यह बहुत सी समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर आप रात के खाने के साथ आम का सेवन करते हैं तो आपको शरीर पर होने वाले इन प्रभावों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
एक मीडियम साइज के आम में 150 कैलोरी होती हैं। अगर आप एक से भी ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते है तो रात के खाने की कैलोरीज़ काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं जिससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए आम का सेवन दिन में ही कर लेना चाहिए।
अगर डायबिटीज के मरीज हैं या डायबिटीज होने का रिस्क है तो आम का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि आम में प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा मिठास होती है जो शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
आम में कैलोरी भी बाकी फलों के मुकाबले ज्यादा होती हैं और यह मीठा भी काफी होता है इसलिए अगर रात में इसका सेवन करके मील को ज्यादा हैवी बना लिया जाए तो वजन बढ़ने का रिस्क भी बढ़ जाता है।
आम शरीर को काफी गर्म करता है और शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है। इसका ज्यादा सेवन करने से पिंपल्स और कील मुंहासे का भी सामना करना पड़ सकता है।
अगर रात में आम जैसे हैवी फल का सेवन कर लिया जाए तो इससे पाचन होने में दिक्कत हो सकती है और अपाचन का सामना करना पड़ सकता है।