सफेद चीनी और रिफाइंड तेल है हाई ट्राइग्लिसराइड की वजह! जानिए Tryglycerides कम करने के लिए क्या खाएं क्या न खाएं

Triglycerides In Blood: शरीर में ट्राइग्लिसराइड, कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना दिल की सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है इसलिए इसे कम करने के लिए निम्न उपायों का पालन जरूर करें।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 26, 2023 8:49 AM IST

अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड (Triglycerides In Blood) लेवल अधिक हो जाते हैं तो इनसे दिल की समस्याओं का रिस्क बहुत बढ़ जाता है। इससे आप के दिल को भी काफी नुकसान पहुंच सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल आज के समय की मुख्य समस्या है और इस समस्या से जूझने वाले मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस तरह की बीमारियां कई फैक्टर्स के कारण प्रभावित होती हैं जिनमें से लाइफस्टाइल सबसे मुख्य होता है। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ साथ भी यह बीमारियां आम होने लगी हैं। इसलिए अपना समय-समय पर हेल्थ चेकअप जरूर करवाते रहना चाहिए और खासकर उन लोगों को जिनकी उम्र 50 से ऊपर हो गई है। आइए जान लेते हैं किन तरीकों से आप शरीर में हाई ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम कर सकते हैं।

ट्राइग्लिसराइड कम करने के लिए क्या खाएं क्या न खाएं - (Diet Tips For High Triglycerides In Blood In Hindi)

1- चीनी का सेवन करें

चीनी एक तरह से हमारे शरीर की दुश्मन होती है। चीनी का सेवन करने से मोटापा और डायबिटीज जैसी बहुत खतरनाक बीमारियां तो बढ़ती ही हैं साथ में इससे दिल की भी बहुत सी बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। चीनी से बनी चीजों में पोषण न के बराबर होता है और नुकसान काफी ज्यादा होते हैं। यह ट्राइग्लिसराइड लेवल को बढ़ाने का भी काम करती है। इसलिए चीनी का सेवन काफी कम या फिर बिल्कुल ही बंद कर देना चाहिए।

2- रिफाइंड तेल और फूड न खाएं

रिफाइंड फूड हमारे दिल के लिए काफी नुकसानदायक होता है। अगर आप ज्यादा जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो इसे बंद कर देना चाहिए क्योंकि सभी चीजों में अधिकतर रिफाइंड चीजे ही मिलती हैं। यह आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाती हैं। दिल की सेहत का सुधार करने के लिए आप को फ्राइड या फिर चिकनी चीजों के सेवन को अवॉइड करना चाहिए।

3- फाइबर से भरपूर डाइट का सेवन करें

स्टडीज के मुताबिक, जो लोग ओवर वेट होते हैं उन्हें अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे आपके शरीर में ट्राइग्लिसराइड लेवल भी कम होते हैं और फाइबर आपको काफी देर तक भर पेट रहने में मदद करता है इसलिए यह आपको ओवर ईटिंग करने से रोकेगा जिस कारण आपका वजन भी कम हो सकता है। इसलिए अनाज, फल, सब्जियों का सेवन करें।

4- हेल्दी फैट्स का सेवन करें

हेल्दी फैट्स आपके शरीर के लिए जरूरी और काफी लाभदायक होते हैं इसलिए इनका सेवन जरूर करना चाहिए। ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट का सेवन करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि यह आपके शरीर के लिए अन हेल्दी होते हैं। हेल्दी फैट के स्रोत फिश, अंडे और ऑलिव ऑयल आदि होते है। अगर आप शाकाहारी हैं तो अलसी जैसे स्रोतों का सेवन कर सकते हैं।

5- ट्रांस फैट से बचें

जैसे हेल्दी फैट आपके शरीर के लिए लाभदायक होते हैं वैसे ही ट्रांस फैट आपके शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। यह फैट जंक फूड और फास्ट फूड में पाए जाते हैं। यह आपके बुरे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाते हैं और ट्राइग्लिसराइड लेवल को भी बढ़ाते हैं जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष: ट्राइग्लिसराइड या फिर कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए आप को ज्यादातर डाइट में ही बदलाव करने होंगे और केवल हेल्दी चीजों का सेवन करने की कोशिश करनी होगी। आपको बताए गए उपायों को जरूर फॉलो करें ताकि दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source