... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : July 25, 2018 4:35 PM IST
आप कम पानी पीते हैं तो अपको डिहाड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसा नहीं है की पानी कम पीने से आपको सिर्फ प्यास लगती है। इसकी वजह से शरीर को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इंसान के शरीर में लगभग 60 प्रतिशत पानी पाया जाता है। जब डिहाइड्रेशन की बात करते हैं तो वह शरीर के 1.5 प्रतिशत पानी ही कम होता है। लेकिन यह कम होने के बावजूद अपको कई हेल्थ प्राब्लम दे सकता है।
बदबूदार सांस
अक्सर लोग वर्कलोड़ की वजह से पानी पीना भूल जाते हैं और इसकी वजह से उनकी सांसों में बदबू आने लगती है। ज्यादातर लोग इस बारे में समझ नहीं पाते हैं और अपने साथियों के साथ जब भी होते हैं तो वो उनसे दू खड़े होते हैं क्योंकि उनको पता होता है कि उनकी सांस से बदबू आ रही है।
शुगर और कार्बोहाइड्रेट खाने की लत
कम पानी पीने की वजह से आप शुगर और कार्बोहाइड्रेट जैसे पदार्थ ज्यादा खाने लगते हैं। इसकी मुख्य वजह यह होती है की जब आप कम पानी पीते हैं तो शरीर जब एक्सरसाइज या कोई शारिरिक मेहनत करता है तो शरीर का संरक्षित कार्बोहाइड्रेट जल्दी खत्म हो जाता है जिसकी पूर्ति के शरीर कार्बोहाइड्रेट की मांग करने लगता है। ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन मोटाप, डायबिटीज जैसी परेशानियों का कारण बनता है।
स्किन का रूखापन
कम पानी पीने की वजह से स्किन में रूखापन बढ़ने लगता है। इसकी वजह से स्किन का ग्लो कम होने लगता है। जब शरीर अंदर से हाइड्रेट नहीं रहता है तो उसे बाहर कितना भी स्किन केयर प्रोडक्ट लगाएं वह फायदेमंद नहीं होता है। जो लोग डेली वर्कआउट करते हैं उनको अधिक पानी पीने की जरूरत होती है।
मांसपेशियों में हो सकती है ऐंठन
कम पानी पीने की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिसकी वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ होने पर मांसपेशियों में क्रैंप का खतरा बढ़ जाता है। वर्कआउट या खेल में ज्यादा पसीना चलने पर पोटेशियम और सोडियम की कमी की वजह से भी क्रैंप होता है।
बढ़ सकती है कब्ज की परेशानी
खान-पान के बाद सबसे अहम होता है उसका पाचन और पाचन के लिए शरीर को ढ़ेर सारे पानी की जरूरत होती है। जब शरीर को कम पानी मिलता है तो उस स्थिति में पाचन क्रिया के बाद कब्ज की समस्या शुरू हो जायेगी। हमेशा अधिक पानी पीने से कब्ज की समस्या ठीक हो जायेगी ऐसा नहीं कहा जा सकता। कभी-कभी यह डायट में फाइबर की कमी या दवाओं के सेवन के वजह से भी हो सकता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.