Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Benefits of Black Coffee For Diabetic Patients: डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी परेशानी बन गई है और अब तो कम उम्र के महिला-पुरुष भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें खानपान और लाइफस्टाइल का खास ध्यान देना होता है। इस स्थिति में हर डायबिटीज के मरीज के मन में सवाल उठना लाजमी है कि क्या कॉफी पीना सुरक्षित है? विशेषज्ञ कहते हैं कि सीमित मात्रा में बिना चीनी और दूध वाली ब्लैक कॉफी डायबिटीज के मरीज पी सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन कई सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। साथ ही इससे कई तरह की समस्याओं से भी निजात मिलता है तो आइए जानते हैं ब्लैक कॉफी पीने के 4 बड़े फायदों और सही समय के बारे में।
ब्लैक कॉफी में बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाते हैं। इसके सेवन से शरीर ग्लूकोज का बेहतर ढंग से इस्तेमाल करता है और ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। हालांकि, जब आप चीनी या क्रीम वाली कॉफी का सेवन करते हैं तो आपको लाभ की जगह नुकसान ही होता है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित मरीज को ब्लैक कॉफी का ही सेवन करना चाहिए।
(और पढ़ें - रोज सुबह ब्लैक कॉफी पीने के फायदे)
डायबिटीज के मरीजों के लिए अपने वजन को नियंत्रण में रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में ब्लैक कॉफी आपके मेटाबॉलिज्म को फास्ट करती है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। साथ हा साथ यह भूख को भी कुछ हद तक कंट्रोल करने में सहायक होती है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है और आप स्वस्थ रहते हैं।
विशेषज्ञ बताते हैं कि डायबिटीज के मरीजों में हृदय रोग का खतरा काफी ज्यादा होता है। वहीं ब्लैक कॉफी का सेवन डायबिटीज के मरीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स की पूर्ती करता है, जो शरीर की सूजन को भी कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, इससे दिल की सेहत को फायदा मिलता है और दिल सेहतमंद रहता है।
क्या आप जानते हैं कि ब्लैक कॉफी पीने से थकान कम होती है और आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है। साथ ही साथ यह दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों में दिनभर के लिए एनर्जी बनी रहती है। विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज से जुड़ी कमजोरी और सुस्ती को कम करने के लिए यह मददगार साबित होती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी पीने का सबसे बेहतरीन समय सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर का होता है। वहीं खाली पेट कॉफी न पीएं, इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। वहीं दिन में केवल 1–2 कप ही कॉफी पीएं और शाम के बाद कॉफी पीने से बचें, ताकि नींद की गुणवत्ता पर कोई प्रभाव न पड़े।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।