... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 22, 2023 1:05 PM IST
आंतों में जमा गंदगी निकाल फेंकते हैं पौधे से बने ये 5 प्रोडक्ट! जानें कौन सा फूड है खराब आंतों के लिए बेस्ट
Gut Health : शरीर फिट तो सब फिट ये बात शायद आपने पहले सुनी हो लेकिन शरीर तब ही फिट हो सकता है जब तक आपका फिट रहे। जी हां, आपका पेट आपके स्वस्थ शरीर का आधार है। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि आंतों को हेल्दी कैसे रखा जाए? बहुत से लोग आंतों के स्वास्थ्य के बारे में सही तरीके से जानते ही नहीं है, इसलिए जरूरी है कि आंतों को हेल्थ का ख्याल रखा जाए ताकि आप हेल्दी रहें। आंतों को हेल्दी रखने के लिए आपको तमाम तरह के फूड्स का सेवन करने की जरूरत होती है, जिनकी जानकारी शायद आपको नहीं होगी। आइए आपको बताते हैं ऐसे फूड्स और फलों व सब्जियों के बारे में, जो आपकी आंतों को हेल्दी रखने में मदद करेंगी और पेट की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करेंगी।
आंतों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप फाइबर से संपन्न फूड्सका सेवन करें और इसमें बीन्स, दालें, छोले और राजमा का सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं राजमा में मौजूद फाइबर कुछ सब्जियों की तुलना में बहुत ज्यादा होता है। ये घुलनशील फाइबर आपकी आंतों के लिए प्रीबायोटिक की तरह काम करता है और आपकी आंतों को हेल्दी रखता है।
जब बात फलों की होती है तो कुछ फल आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं में से कुछ फल हैं, बेरी और पपीता। बेरीज में भी ब्लूबेरी, रास्पबेरी, स्ट्रॉबेरी आपकी आंतों के लिए गुणकारी मानी जाती हैं। इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को बूस्ट करने के साथ-साथ वजन घटाने के लिए भी जरूरी है।
हरी सब्जियां जैसे केल, फूल गोभी, ब्रोकली और ब्रुसेल्स स्प्राउट्स में ग्लूकोसिनोलेट्स नाम का कैमिकल पाया जाता है, जो कि हमारी आंतों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये कैमिकल आपकी आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को भी बढ़ाने का काम करता है।
पालक, अमरनाथ, ल्यूट्स, हरी सरसों, धनिया, मेथी की पत्तियां फाइबर से भरी हुई होती हैं और साथ ही इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। ये सभी फूड्स आपकी आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं और आपके पेट के अंदरूनी स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।
आंतों को हेल्दी रखने में प्रोबायोटिक्स का भी बहुत बड़ा हाथ है और किमची, सौकरक्रौत और केफिर जैसे फरमेंटेड फूड्स ऐसे दमदार प्रोबायोटिक्स फूड हैं, जिनमें जीवित बैक्टीरिया के अंश होते हैं। इन फूड्स का सेवन आपकी आंतों में मौजूद बैक्टीरिया को बदलने का काम करता है और आपकी आंतों को फिट रखता है।