
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 7, 2023 8:45 PM IST
पपीता खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके बीजों को खाना भी स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। इसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जैसे विटामिन ए और सी, पोटेशियम, फाइबर आदि। इसमें ऐसे एंजाइम भी पाए जाते हैं जो पाचन के लिए लाभदायक होते हैं। वैसे तो पपीते को एक हेल्दी फल माना जाता है लेकिन अगर इसका सेवन कुछ विपरीत चीजों के साथ कर लिया जाए तो यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ पपीते का सेवन करने से आपके पाचन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए निम्न चीजों के साथ पपीते का सेवन कभी न करें।
अगर पपीते के साथ आप खीरे का सेवन करते हैं तो आपको बहुत सारी पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे पेट फूलना, गैस होना, डायरिया और पेट में दर्द होना आदि। खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसका सेवन करने से शरीर में अधिक मात्रा में पानी इकट्ठा हो सकता है और इससे आपको कई तरह की समस्या हो सकती है।
पपीते का सेवन अगर अंगूर के साथ कर लेते हैं तो एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। अंगूर की प्रकृति एसिडिक होती है। अगर इन एसिडिक प्रभावों को पपीते के साथ मिलाया जाता है तो इससे पेट में एसिडिटी हो सकती है। इससे आपको पेट में इरिटेशन भी हो सकती है।
अगर दूध, चीज, बटर और दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन पपीते के साथ कर लेते हैं तो इससे आपका पेट खराब हो सकता है। इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं और पेट में भी तेज दर्द हो सकता है। पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं जो इन डेयरी उत्पादों के डाइजेशन को डिस्टर्ब कर सकते हैं और इससे आपको काफी असहज महसूस हो सकता है।
अगर पपीते के साथ फ्राइड फूड जैसे फ्रेंच फ्राई या फिर फ्राइड चिकन आदि का सेवन करते हैं तो आपको पेट में इरिटेशन महसूस हो सकती है। फ्राइड फूड में फैट की मात्रा ज्यादा होती है। जब इन्हें पपीते के साथ मिलाया जाता है तो इससे अपच और पेट में दर्द या पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती है।
पपीते का सेवन अगर खट्टे फलों जैसे संतरे, ग्रेपफ्रूट का सेवन किया जाता है तो इससे भी आपका पेट खराब हो सकता है क्योंकि खट्टापन जब पपीते के साथ मिलता है तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। इससे आपका एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन होना और पेट दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती है।
टमाटर की प्रकृति भी एसिडिक होती है इसलिए इसका सेवन पपीते के साथ नहीं करना चाहिए। जब पपीते और टमाटर को एक साथ खाया जाता है तो इससे एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर भी पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए पपीते का सेवन टमाटर के साथ करना कभी नहीं सुझाते हैं।
निष्कर्ष: यह थी कुछ ऐसी चीजें जिनका सेवन आपको कभी भी पपीते के साथ नहीं करना चाहिए वरना आपको पेट और पाचन से जुड़ी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको स्पाइसी फूड और बाहर से मंगाया हुआ खाना भी पपीते के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।