Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमारी डाइट का साफ और शुद्ध होना काफी जरूरी है। डाइट के माध्यम से ही हमें सारी चीजें और पोषण प्राप्त होता है। अगर डाइट अच्छी और संतुलित होगी तो शरीर स्वस्थ रहेगा लेकिन अगर आप किसी भी पोषण की कमी करेंगे तो वह कमी आपके शरीर में दिखने लगेगी। कुछ पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण आपको कुछ शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनके लक्षण दिखने के बाद तुरन्त आपको उस पोषण के स्रोतों को डाइट में शामिल कर देना चाहिए ताकि शरीर अच्छे से फंक्शन कर सके। आइए डॉक्टर विशाखा से जानते हैं कुछ पोषण की कमी के कारण होने वाले लक्षणों के बारे में।
अगर आपको स्किन काफी ड्राई महसूस हो रही है या खुजली भी हो रही है तो आपको डाइट्री फैट की कमी हो सकती है। अगर ऐसा रोजाना होता है तो आपको अपनी डाइट में हेल्दी फैट के स्रोतों को शामिल करना चाहिए जैसे काजू, बादाम, अखरोट जैसे नट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड के स्रोत जैसे मछली आदि को भी डाइट में एड करें। इसके अलावा घी खाना भी शुरू कर दें।
पीरियड्स के दौरान सही ढंग से ब्लीडिंग हो और ज्यादा ब्लीडिंग न हो इस के लिए शरीर में कैल्शियम और विटामिन सी होना चाहिए। यह क्लोटिंग मैकेनिज्म में एक अहम भूमिका निभाने वाले पौष्टिक तत्व होते हैं। इसलिए अगर आपको पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होती है तो अपनी डाइट में कैल्शियम और विटामिन सी के स्रोत को एड कर देना चाहिए।
अगर आप खर्राटे ज्यादा लेते है तो आप कुछ अन्य लक्षणों जैसे मोटापा खास कर ओवर वेट हो जाना का भी सामना कर सकते हैं। ऐसे लोगों की गर्दन भी अक्सर काफी छोटी पाई जाती है। यह स्लीप एपनिया का एक लक्षण हो सकता है जिसमें आपकी ब्रीदिंग सोते समय ढंग से नहीं हो पाती है। ऐसे लोगों को इस स्लीपिंग डिसऑर्डर का इलाज करवाना चाहिए और इससे जुड़ी डाइट का सेवन करना चाहिए।
अगर आपकी आंखें ड्राई रहती हैं तो इसका सबसे मुख्य कारण विटामिन ए की कमी होती है। इस समस्या में अगर आप लंबे समय तक चश्मे पहने रखते हैं या फिर एक्ने से जुड़ी दवाई का सेवन करते हैं तो भी आपको यह समस्या ऐसे ही देखने को मिल सकती है। इससे बचने के लिए आपको विटामिन ए के कुछ हेल्दी स्रोतों को अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए।
अगर मसूड़ों में ब्लीडिंग होना शुरू हो जाती है तो इसका मतलब आपको ओरल हाइजीन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर मसूड़ों में खून आना विटामिन सी की कमी के कारण भी हो सकता है। इस ब्लीडिंग को रोकने के लिए आपको विटामिन सी के स्रोतों को डाइट में शामिल करना चाहिए। विटामिन सी के कुछ अच्छे स्रोतों में खट्टे फल जैसे आंवला, संतरा और नींबू आदि शामिल होते हैं।
अगर बच्चे को चॉक जैसी चीजें खाने में काफी इंटरेस्ट है और वह ऐसा कई बार कर चुका है तो यह कैल्शियम और आयरन की कमी के कारण हो सकता है। इसलिए कैल्शियम के स्रोतों को बच्चे की डाइट में एड जरूर करें।
View this post on Instagram