
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : January 11, 2023 1:53 PM IST
थायराइड ग्लैंड फंक्शन अच्छे से काम करें और स्वस्थ रहें, इसके लिए पौष्टिक आहार और बैलेंस डाइट का सेवन करना काफी ज्यादा जरूरी होता है। इससे न केवल आप थायराइड जैसी बीमारी से बच सकेंगे बल्कि बाकी सभी बीमारियों की संभावना भी काफी कम हो जायेगी। अगर थायराइड की बात करते हैं तो सभी के दिमाग में केवल आयोडिन नाम का तत्व ही आता है। यह बात सच है कि थायराइड के लिए आयोडिन जरूरी होता है लेकिन यह केवल अकेला ऐसा पौष्टिक तत्व नहीं है जिसे आप अपनी थायराइड डाइट (Thyroid Control Food) में एड करने वाले हैं। इसके अलावा भी थायराइड में आपको कई सारे ऐसे पौष्टिक तत्वों (Nutrients For Thyroid) की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस आहार के बारे में।
थायराइड के प्रोडक्शन के लिए आयोडीन काफी जरूरी होता है। वर्तमान में आयोडिन का फंक्शन केवल थायराइड का उत्पादन करना ही है। T3 और t4 नाम के थायराइड में आयोडिन पाया जाता है। इसलिए ही आयोडीन की कमी के कारण थायराइड होने लगता है।
अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है तो आप को हाशिमोतो और थायराइडिटीस और ग्रेव डिजीज जैसी बीमारियों के होने की सम्भावना बढ़ जाती हैं।
थायराइड हार्मोन के उत्पादन के लिए सेलेनियम की भी जरूरत होती है। यह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले डैमेज से बचाने में मदद करता है।
आयरन T4 को T3 में बदलने का काम करता है। अगर आयरन की कमी हो जाती है तो इससे थायराइड डिस फंक्शन जैसी समस्या देखने को मिल सकती है।
जिंक जैसे हार्मोन भी थायराइड हार्मोन के उत्पादन के लिए जरूरी होते हैं। यह T3 और T4 के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।