Vegetables for Gas Problems: पाचन की परेशानियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 सब्जियां, डाइट में शामिल करने से Acidity और Bloating हो जाएंगी दूर

Non Gassy Vegetables : गैस, अपच एसिडिटी की परेशानियों को दूर करने के लिए नॉन-गैसी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ पाचन के लिए हेल्दी सब्जियों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : January 25, 2023 1:13 PM IST

Non Gassy Vegetables : ताजी सब्जियां बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होती हैं। यह न सिर्फ आपके शरीर को पोषण प्रदान करती हैं, बल्कि इससे आपकी कई परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। खासतौर पर अगर आप पाचन को दुरुस्त करना चाहते हैं तो ताजी सब्जियों का सेवन करें। सब्जियों में फाइबर की अधिकता होती है, जो पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट पाचन को दुरुस्त करने के लिए अपने आहार में सब्जियों को शामिल करने की सलाह देते हैं। दरअसल, सब्जियों में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी परेशानियों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं पाचन के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं?

पाचन के लिए सबसे अच्छी सब्जियां कौन सी हैं? - which vegetables good for stomach

पाचन को दुरुस्त करने के लिए आपको बादी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके लिए आपको अपने आहार में फ्रेश और नॉन बादी ( Non gassy vegetables ) का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं पाचन के लिए कौन सी सब्जियां हैं बेस्ट?

पेट को स्वस्थ रखे लौकी ( Lauki Good for Stomach health )

अगर आप चाहते हैं कि आपका पाचन दुरुस्त हो तो अपने आहार में लौकी को शामिल करें। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसे आप किसी भी मौसम में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। यह फाइबर से भरपूर और लो कैलोरी फूड है, जो पाचन के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही लौकी के सेवन से आपका वजन भी कंट्रोल हो सकता है। 

हरी बीन्स है पाचन के लिए फायदेमंद ( Green beans are beneficial for digestion )

पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए हरी बींस आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह हर मौसम में आपको आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन सब्जियों के सीजन में यह काफी ज्यादा मिलती हैं। ऐसे में अगर आपको सब्जियों में अपने पाचन को दुरुस्त करना है तो हरी बीन्स को अपने आहार में जरूर शामिल करें। 

पालक से करें पाचन तंत्र को दुरुस्त (spinach good digestive system )

हरी पत्तेदार सब्जियां पाचन के लिए काफी फायदेमंग होती हैं। अगर आप सर्दियों के सीजन में फ्रेश सब्जियां खाना चाहते हैं, तो पालक आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए आप आयरन से भरपूर पालक का जूस तैयार करके पी सकते हैं। यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। साथ ही आपकी अन्य परेशानियों के लिए भी बेस्ट हो सकता है।

पाचन को दुरुस्त करने के लिए खाएं मेथी का साग ( Eat fenugreek greens to improve Gut Health )

मेथी का साग सर्दियों में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। इसका स्वाद काफी जबरदस्त होता है। सर्दियों में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए आप मेथी के साथ को खा सकते हैं। यह आपके पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। इसके साथ ही मेथी खाने से आप डायबिटीज की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। 

पाचन के लिए बेस्ट है लहसुन ( Garlic is best for digestion )

किचन में रखी लहसुन की कलियां आपके पाचन के लिए काफी अच्छी होती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका पाचन दुरुस्त रहे तो अपने आहार में लहसुन को जरूर शामिल करें। खासतौर पर सुबह खाली पेट लहसुन की कलियों का सेवन करने से आपका पाचन काफी अच्छा रहता है। 

पेट में गैस या फिर बादी की परेशानियों को कम करने के लिए आप इन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। यह बादी को दूर करने में प्रभावी साबित हो सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source