सर्दियों में अंडा खाते वक्त ये 5 गलतियां आपके शरीर को पहुंचा सकती है नुकसान, इन 2 तरीकों से ही खाएं

हाल ही में कुछ अध्ययनों से ये बात सामने आई है कि नाश्ते में अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में अंडे खाने से आपको शरीर पर चढ़ी चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस फूड का अधिक लाभ पाने के लिए आपको अंडे को सही ढंग से खाने की आवश्यकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : November 20, 2020 10:47 AM IST

वजन घटाने के लिए जब भी बात प्रोटीन युक्त फूड्स की होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम अंडे का आता है और यही कारण है प्रोटीन के मामले में अंडे पर सबसे अधिक भरोसा भी किया जाता है। अंडे की खासियत है कि इसे आप कैसे भी बना सकते हैं, ये आसानी से पकाया जाने वाला फूड है साथ ही विभिन्न पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। ये सभी गुण अंडे को वजन घटाने वाली डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं।

इन सभी गुणों के अलावा अंडा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता हैं, जो तेजी से वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है। हाल ही में कुछ अध्ययनों से ये बात सामने आई है कि नाश्ते में अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में अंडे खाने से आपको शरीर पर चढ़ी चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस फूड का अधिक लाभ पाने के लिए आपको अंडे को सही ढंग से खाने की आवश्यकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इसे बनाते समय भी आपकी कुछ गलतियां इसके स्वास्थ्य लाभ को कम कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ 5 सामान्य गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अंडा पकाते वक्त अधिकांश लोगों को बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं ये गलतियां।

पहली गलतीः आप जर्दी को निकाल देते हैं

लोगों के बीच अंडे को लेकर एक आम गलत धारणा है कि अंडे का पीला भाग अनहेल्दी फैट से भरा होता है, इसलिए ज्यादातर लोग आमतौर पर इसे फेंक देते हैं। दरअसल जर्दी यानी की अंडे के बीच के हिस्से में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है लेकिन यह कोलेस्ट्रॉल के हाई लेवल को पार नहीं करता है जिस तरह से ट्रांस फैट और सैच्यूरेटेड फैट करते हैं। इसके अलावा, यह विटामिन बी 2, बी 12 और डी जैसे हेल्दी पोषक तत्वों, फोलेट, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और जिंक जैसे मिनरल्स से भरा होता है। इसलिए जर्दी को फेंकने से आप इन सभी सूक्ष्म पोषक तत्वों से वंचित रह जाते हैं।

दूसरी गलती: अंडे पकाने के लिए सही तेल का उपयोग न करना

जब भी बात अंडे की होती है तो लोग आंख मूंद कर विश्वास कर लेते हैं। हममें से कुछ लोग अंडे को मक्खन में पकाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग उबले अंडे खाना पसंद करते हैं। आपके लिए निश्चित रूप से स्वाद बहुत मायने रखता है, लेकिन इसके साथ ही आप अंडे को पकाने के लिए किस प्रकार के फैट का उपयोग कर रहे हैं ये भी बहुत मायने रखता है। सैचुरेटेड और ट्रांस फैट, हार्ट अटैक व हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसलिए ऑलिव ऑयल और नारियल के तेल जैसे हेल्दी विकल्पों का उपयोग करना सबसे अच्छा है।

तीसरी गलतीः गलत फूड के साथ खाना

अपने भोजन को ज्यादा हेल्दी बनाने और वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए आपको अंडे को सही फूड्स के साथ खाना भी बहुत जरूरी है। अंडे के साथ सब्जियों का सेवन आपके लिए काफी अच्छा होता है। यह आपके वेजिटेबल इनटेक को बेहतर बनाता है और आपको अपनी डाइट में अतिरिक्त फाइबर और पोषक तत्वों को शामिल करने में मदद करता है। पालक, टमाटर, शिमला मिर्च और मशरूम ऐसी कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो अंडे को और ज्यादा हेल्दी बनाती हैं। यह आपका पेट अधिक समय तक फुल रखने में भी मदद करती हैं।

चौथी गलती: जरूरत से ज्यादा पकाना

अंडा पकाते वक्त एक और आम गलती जो बहुत सारे लोग करते हैं कि वह अंडे को जरूरत से ज्यादा पका लेते हैं। सामान्य तौर पर, अंडे को पकाने में बहुत कम समय लगता है। लंबे समय तक अंडे को तेज आंच पर पकाने से बहुत सारे पोषक तत्व खो जाते हैं। विटामिन ए और एंटीऑक्सिडेंट ऐसे दो पोषक तत्व हैं, जो अंडे को जरूरत से ज्यादा पकाने पर खो जाते हैं। इसके अलावा, जब तेज आंच पर अंड के पकाया जाता है तो उसमें कोलेस्ट्रॉल ऑक्सीडाइज्ड हो सकता है और ऑक्सिस्टेरोल नामक यौगिक का उत्पादन हो सकता है, जो आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

पांचवी गलती: कैलोरी की सही इनटेक न करना

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको अंडे को तैयार करने के तरीके पर विचार करने की आवश्यकता है। जी हां, खाना पकाते वक्त कम कैलोरी वाले तेल का प्रयोग आपके कैलोरी इनटेक पर ध्यान देने में मदद करेगा और आपको तेजी से वजन घटाने में मदद करेगा। सभी प्रकार के अंडे के व्यंजनों में भुर्जी और उबले अंडे दो सबसे अच्छे तरीके हैं, जो आपको वजन कम करने में मदद करते हैं। अंडा पकाने के ये तरीके आपके भोजन में अतिरिक्त फैट और कैलोरी नहीं जोड़ते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source