Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मलत्याग में तेज बदबू हफ्ते भर की कब्ज का संकेत! इन 5 देसी चीजों को खाने से तुरंत निकलेगी पेट में जमा सारी गंदगी

Constipation Remedies : अगर आपको भी मलत्याग के दौरान बहुत तेज गंध आती है तो आप इन 5 देसी तरीकों से कब्ज को बाहर निकालकर राहत पा सकते हैं।

मलत्याग में तेज बदबू हफ्ते भर की कब्ज का संकेत! इन 5 देसी चीजों को खाने से तुरंत निकलेगी पेट में जमा सारी गंदगी
कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं ये घरेलू नुस्खे

Written by Jitendra Gupta |Published : February 9, 2023 7:57 PM IST

Constipation Remedies : मौजूदा वक्त में खराब खान-पान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल आपको कई बीमारियों का शिकार बनाने का काम करता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि बहुत बार बाहर का सड़ा-गला खाकर आपका पेट खराब हो जाता है लेकिन दवा लेने के बाद आप फिट हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत बार ये सड़ा-गला खाना आपको तुरंत नुकसान नहीं पहुंचाता है बल्कि धीरे-धीरे आपकी आंतों में जमा होकर कब्ज की परेशानी पैदा करना शुरू कर देता है? जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। बहुत बार ऐसा होता है कि ये खाना आपकी आंतों को अंदर ही अंदर सड़ाने का काम करता है, जिसकी वजह से कब्ज बनने लगती है। कब्ज होने की वजह से मलत्याग के दौरान बहुत तेज गंध आती है। अगर आपको भी मलत्याग के दौरान बहुत तेज गंध आती है तो आप इन 5 देसी तरीकों से कब्ज को बाहर निकालकर राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं 5 सबसे असरदार नुस्खे।

कब्ज निकालने वाले नुस्खे

1-वात दोष संतुलित करने वाली डाइट

हमारे शरीर को चलाने का काम करता है वात। वात मतलब हवा और जगह, जो कि शरीर में अलग-अलग स्थान पर घूमती रहती है। कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप ताजा बना हुआ खाना खाएं और ऐसा खाना खाएं, जो कि नरम हो। हमेशा गर्म खाना खाएंक्योंकि ठंडा खाना आपके पेट में जाकर बैठ जाता है, जो कि आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

2-त्रिफला

कब्ज की रामबाण दवा है त्रिफला। त्रिफला की चाय या फिर गर्म पानी में त्रिफला मिलाकर पीने से भी कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो एक चौथाई चम्मच त्रिफला के साथ आधा चम्मच धनिया और एक चौथाई इलायची को पीसकर एक गिलास पानी में डालकर भी पी सकते हैं। ये नुस्खा आपको खुल कर शौच करने में मदद करेगा।

Also Read

More News

3-भुने हुए सौंफ के बीज

कब्ज की शिकायत होने पर एक चम्मच भुने हुए सौंफ के बीज का पाउडर बनाकर गर्म पानी के साथ सेवन आपको गैस पास कराने में मदद करेगा और आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाएगा। ये नुस्खा आपको मलत्याग के दौरान होने वाली कई परेशानियों से राहत दिलाने का काम करेगा।

4-बेल फल का सेवन

कब्ज में आपको आधा कप बेल पत्थर का गूदा निकाल लेना है और खाना खाने से पहले शाम के वक्त एक चम्मच शहद मिलाकर खाना है। आप चाहें तो बेल शरबत भी पी सकते हैं, जिसमें पानी और गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नुस्खा आपके खराब पेट को वापस से ठीक करने में मदद कर सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-मुलेठी

मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपको पाचन में मदद करते हैं। आप एक चम्मच मुलेठी के पाउडर को एक चम्मच गुड़ के साथ मिलाकर गर्म पानी में डालकर पी लें। नियमित रूप से इस नुस्खे का सेवन करने से आपको कब्ज की परेशानी नहीं होती है।

About the Author

... Read More