Sawan Vrat Diet: सावन के सोमवार व्रत में जरूर करें इन 5 हेल्दी फूड सेवन, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं ये रेसिपी

सावन के सोमवार व्रत में क्या खाएं? अगर आपके मन में भी सवाल है तो यहां हम आपको सावन व्रत के लिए 5 हेल्दी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : July 26, 2021 11:05 AM IST

सावन का महीना (Sawan Month) भगवान शिव को समर्पित है, अधिकांश भारतीय सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर भगवन शिव की आराधना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि, सावन के सोमवार को व्रत (Sawan Vrat) रखने और शिव का ध्यान करने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है साथ ही सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता है. व्रत रहने के दौरान स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए सही आहार का सेवन करना चाहिए। यहां हम आपको सावन व्रत के लिए कुछ ऐसे आहार के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन करने से आपको थकन महसूस नहीं होती साथ ही दिन भर ऊर्जावान रहते हैं।

सावन व्रत के लिए आहार - Healthy Diet For Sawan Vrat 2021

1. मैंगो मिंट लस्सी

व्रत में आपको हेल्दी और हल्का फुल्का भोजन खाना होता है लेकिन अगर वही स्वादिष्ट हो तो बिल्कुल भी नहीं लगता है की आप व्रत कर रहे हैं। इसी प्रकार की एक रेसिपी का नाम है मैंगो मिंट लस्सी। यह दही, पुदीने और आम के द्वारा बनाई जाती है। अगर आपको कोई भी रेसिपी पसंद नहीं आती है तो यह लस्सी एक बार जरूर ट्राई करके देखें। आपको यह सारे इंग्रेडिएंट्स एक साथ मिलाने की आवश्यकता है और आपकी लस्सी तैयार हो जाती है। यह लस्सी झट पट से बन जाती है और यह आपको पूरे दिन के लिए हाइड्रेटेड भी रखती है और इसमें दही होने के कारण प्रो बायोटिक्स भी मौजूद होते हैं जो आपके पेट और पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होते हैं।

2. साबुदाना की खिचड़ी

साबु दाने से बनी चीजों का प्रयोग व्रत के दौरान होता है और यह आपको बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी देता है। यह बहुत ही लाइट फूड होता है जो आसानी से पच जाता है और यह आपको दिन भर ज्यादा भूख भी नहीं लगने देता है। यह खिचड़ी बनाने में बहुत आसान होती है और केवल 10 मिनट में ही बन कर तैयार हो जाती है। आपको साबु दाने को 10 मिनट के लिए भीगो कर रखना होता है। इसके बाद आपको व्रत के लिए उपयुक्त कुछ माइल्ड मसाले की जरूरत होगी कैसे सेंधा नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और धनिया पत्ती। इन सब के साथ इस खिचड़ी को पकने के लिए रख दें और 10 मिनट बाद आपकी खिचड़ी खाने के लिए तैयार हो जायेगी।

3. व्रत की कढ़ी

यह एक अन्य स्वादिष्ट और सिंपल रेसिपी है जिसे आप व्रत के दौरान बना और खा सकते हैं। इस कढ़ी को बनाने के लिए आपके अधिक प्रयास भी नहीं लगेंगे। इसके लिए आपको दही, चेस्ट नट फ्लोर, अदरक का पेस्ट, घी, लाल मिर्च पाउडर और करी पत्ता की आवश्यकता होती है। इन सभी मसालों का तड़का लगा कर इसमें दही मिला दें और केवल कुछ ही समय में आपको गर्म-गर्म कढ़ी बन कर तैयार हो जायेगी। आपको इसकी खुशबू से ही भूख लगने चालू हो जायेगी और आप इसे कुट्टू की रोटी के साथ या ऐसे ही खा सकते हैं।

4. व्रत वाले आलू

आलू की डिश न केवल बनाने में आसान होती है बल्कि यह कार्बोहाइड्रेट का भी एक अच्छा स्रोत होती है। व्रत के दौरान हमें एनर्जी मिलने के लिए कार्ब्स की जरूरत होती है ताकि हम बिल्कुल डल महसूस न कर सकें। यह डिश आपके लिए हेल्दी और स्वादिष्ट रहने वाली है। इसे बनाने के लिए आपको केवल आलू, टमाटर, हरी मिर्च, सेंधा नमक और काली मिर्च की आवश्यकता होगी। अगर आप इसे थोड़ा और स्वादिष्ट बनाने चाहते हैं तो आप इसमें दही मिला सकते हैं जिससे यह और अधिक फुल फिलिंग हो जायेगी।

5. नारियल के लड्डू

इतने पवित्र महीने के दौरान अगर आप किसी मिठाई का सेवन नहीं करते हैं तो आपके व्रत अधूरे रह जाने वाले हैं। अगर आप व्रत के लिए किसी आसन सी और स्वादिष्ट मिठाई की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो समझ लीजिए की नारियल के लड्डू केवल आपके लिए ही बने हैं। इसको बनाने के लिए आपको चीनी, इलाइची और नारियल की जरूरत होती है। यह रेसिपी बनाने में बहुत आसान है और बहुत तेजी से बन जाती है। आपको केवल सभी इंग्रेडिएंट को मिक्स करके उनके लड्डू बनाने होते हैं और आपके नारियल के लड्डू पूरी तरह से खाने के लिए तैयार है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source