याददाश्त बढ़ाने से लेकर दिल की सही सेहत का खजाना हैं ये 5 जूस! जानें सेहत के लिए सबसे हेल्दी जूस

Healthy Juice to drink in hindi : फलों का रस ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्वों से भरा होता है, जिनका सेवन हमारे शरीर से कई कमियों को दूर करने का काम करता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 16, 2022 4:06 PM IST

Healthy Juice to drink in hindi : जूस पीना किसे पसंद नहीं और हम में से ज्यादातर लोग इस बात को जानते हैं कि जूस पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। जब भी बात फलों के रस की होती है तो हमेशा सिर्फ साबुत फलों को प्रयोग बेहतर होता है लेकिन फलों का रस कई मायनों में आपके स्वास्थ्य के लिए खास होता है। फलों का रस ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्वों से भरा होता है, जिनका सेवन हमारे शरीर से कई कमियों को दूर करने का काम करता है। इस लेख में हम आपको ऐसे जूस के बारे में बता रहे हैं, जो आपको कई गंभीर बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद ये 5 जूस ( 5 Healthy Juice to drink )

1-आंवला जूस (Amla Juice in hindi)

आंवला का जूस हमारी सेहत के लिए कई गुणों का भंड़ार है। आंवला न सिर्फ विटामिन सी का एक उत्कृष्ट स्त्रोत है बल्कि ये कई प्रकार से लाभदायक भी है। आंवला का जूस इम्यूनिटी बढ़ानेसे लेकर लिवर के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने, ह्रदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, बालों को बढ़ाने के अलावा किडनी की सेहत को भी दुरुस्त रखने का काम करता है।

2-करेला-जामुन जूस (Karela Jamun in hindi)

इस जूस में करेला और जामुन दोनों के गुण मौजूद होते हैं। आप करेले और जामुन के फायदों के बारे में तो जानते ही होंगे लेकिन इनका रस और कमाल का होता है। इस जूस में आपके ब्लड शुगर को कम करने की ताकत होती है और तो और इसमें कैंसर से लड़ने के गुण भी मौजूद होते हैं। करेला-जामुन रस कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है साथ ही आपको वजन कम करने में मदद करता है।

3-बेल जूस (Bael Juice in hindi)

पूर्वी भारत में बेल जूस बहुत ज्यादा मात्रा में पिया जाता है। इस पौधे की पत्तियों का महत्व अपने आप में महान है क्योंकि ये भगवान शिव को अर्पित की जाती हैं। बेल का जूस अपने आप में ढेर सारे गुणों से संपन्न होता है, जो दस्त, कब्ज की परेशानी को कम करने, आंतों के स्वास्थ्य व पाचन को बेहतर बनाने, हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ानेऔर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है।

4-एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice in hindi)

एलोवेरा किसी चमत्कारी पौधे से कम नहीं है क्योंकि ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। एलोवेरा को उसके एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। एलोवेरा का इस्तेमाल कई सदियों से आयुर्वेद में होता आ रहा है। इसका जूस आपके लिए नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है और आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

5-अकाई फल और बेरी जूस (Acai Fruit & Berries Juice in hindi)

ये जूस कई प्रकार की बेरी और अकाई फल द्वारा तैयार किया जाता है। ये एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है। ये आपके दिमाग के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद करता है और दिल को हेल्दी बनाता है। ये जूस कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और आंखों की रोशनी को तेज बनाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source