Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 5 फूड्स से आंतों की सूजन को करें कम, पाचन भी होगा मजबूत

What fruits are best for IBD : अगर हेल्दी खाना खाने के बाद भी आपको ब्लोटिंग महसूस होती है, तो यह आंत में सूजन की वजह से हो सकती है। आइए आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें खाने से पेट आंत की सूजन बहुत जल्दी दूर होती है।

इन 5 फूड्स से आंतों की सूजन को करें कम, पाचन भी होगा मजबूत
How to avoid inflammatory bowel disease

Written by Kishori Mishra |Published : December 2, 2025 10:46 AM IST

How to avoid inflammatory bowel disease : गैस बनना और पेट का फूलना ये एक आम समस्या है, जो थोड़ा सा भी ऑयली और अनहेल्दी खाना खाने से हो सकती हैं। हालांकि, कई बार हेल्दी खाना खाने के बाद के बाद भी ब्लोटिंग की समस्या देखने को मिल जाती है। अगर आपको भी ऐसा ही होता है, तो यह आपकी गट हेल्थ के बारे में बताती है। दरअसल, ब्लोटिंग आंत में पुरनी सूजन की वजह से होती है। यह पाचन को तो प्रभावित करती ही है, साथ ही मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को भी कमजोर करती है। ऐसे में हम आपको एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आंत की सूजन को बहुत जल्दी दूर कर देते हैं।

आंतों की सूजन कैसे कम करें?

हरी पत्तेदार सब्ज़ियां

एक्सपर्ट्स की मानें, तो यदि आपकी गट हेल्थ अच्छी नहीं है, तो आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, हरी सब्जियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो किसी भी तरह की सूजन को खत्म करने में बहुत कारगर होते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर उबली हुई, भुनी हुई या पकी हुई पालक, केले, मोरिंगा शामिल करें। ये आंत की सूजन को शांत करती हैं और पचने में भी आसान होती हैं।

Also Read

More News

बेरीज़ है आंतों के लिए बेस्ट

बेरीज़ देखने में भले ही छोटे फल होते हैं, लेकिन वे गुणों की खान होते हैं। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और आंवला जैसी बेरीज़ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती हैं और प्रीबायोटिक फाइबर आपके आंत माइक्रोबायोम को पोषण देते हैं। इससे आंत मजबूत होती है।

हल्दी और काली मिर्च

आंत की सूजन को खत्म करने के लिए हल्दी और काली मिर्च का सेवन भी किया जा सकता है। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जबकि काली मिर्च के पिपेरिन होता है। ये दोनों ही तत्व सूजन को खत्म करने में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी आंत में सूजन है, तो आप हल्दी और काली मिर्च का पानी हल्का गुनगुना करके पी सकते हैं। फायदेमंद होगा।

फैटी फिश

आंत के लिए सैल्मन जैसी फैटी मछलियां भी काफी फायदेमंद होती है। यह आंत की मरम्मत के लिए ईंधन की तरह काम करती है। यह न सिर्फ आंत की सूजन को कम करती है, बल्कि नेचुरल कोशिकाओं की मरम्मत को भी बढ़ावा देता है।

अलसी के बीज

अलसी के बीज भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को आंतों की सूजन की समस्या है, वे भी अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि ये बीज ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं और पेट की हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • आंतों की सूजन को कम करता है बेरीज
  • फैटी फिश आंतों की परेशानियों में फायदेमंद है।
  • अलसी के बूजों का सेवन करना, गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है।