पीते ही हाई बीपी होगा कम, गर्मियों में रोजाना पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में काफी बदलाव करने पड़ते हैं। अगर आप अपनी डाइट में कुछ घरेलू ड्रिंक्स को शामिल करते हैं तो काफी मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 17, 2023 7:11 AM IST

ब्लड प्रेशर का बढ़ना काफी आम समस्या है। इस वजह से आपके दिल को और साथ ही किडनी जैसे मुख्य अंगों को नुकसान पहुंच सकता है और साथ में ही आपको हर्ट अटैक, स्ट्रोक आने का रिस्क काफी बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल करना काफी जरूरी होता है। इसके लिए आप अपने खान पान का ध्यान जरूर रखें और डाइट से सोडियम और फ्राइड फूड की मात्रा काफी कम कर दें। इसके अलावा शारीरिक रूप से एक्टिव रहना भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप घरेलू उपचार में विश्वास रखते है तो कुछ ड्रिंक्स का सेवन करने से भी आपको ब्लड प्रेशर मैनेज करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ ड्रिंक्स के बारे में जो ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक होती है।

ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन

नारियल का पानी

नारियल का पानी पीना काफी रिफ्रेशिंग होता है और वह भी गर्मियों के मौसम में। इसके काफी सारे शारीरिक लाभ भी होते हैं। नारियल के पानी में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होती है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट होते हैं और यह किडनी को अतिरिक्त मात्रा में सोडियम को शरीर से फ्लश आउट करने में मदद करते हैं। इससे दिल की सेहत में भी सुधार देखने को मिलता है।

स्किम्ड मिल्क से बना बनाना शेक

केले में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है और यह ब्लड प्रेशर कम करने में काफी लाभदायक हो सकता है। स्किम्ड मिल्क में फैट नहीं होता है। इसलिए इस दूध से बने बनाना शेक पीने से आपको ज्यादा फैट की चिंता करने की भी जरूरत नहीं है। यह ड्रिंक स्वादिष्ट तो होती ही है साथ में इसमें पोटेशियम के अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं जो आपकी ओवर ऑल सेहत के लिए सहायक है।

टमाटर का जूस

टमाटर में लाइकोपीन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इनका रोजाना सेवन करने से आपको काफी सारे स्वास्थ्य से जुड़े लाभ मिल सकते हैं। टमाटर के जूस का सेवन करना आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है लेकिन इस जूस में नमक न मिलाएं। इससे सिस्टोलिक और डिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को इंप्रूव होने में मदद मिलती है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

छाछ

छाछ को एक कूलेंट ड्रिंक के रूप में पिया जाता है और गर्मियों में खाने के साथ इसे खूब एंजॉय किया जाता है। इसके काफी सारे स्वास्थ्य लाभ भी है। छाछ में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह वजन कम करने के लिए भी लाभदायक माना जाता है। जो लोग अपना वजन मैनेज कर लेते हैं उनका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होने लगता है। गर्मियों के दौरान ठंडा छाछ पीना एक राहत देता है। बीपी कम करने वाली डाइट में इस तरह के लो फैट प्रोडक्ट्स को जरूर एड करना चाहिए।

अनार और चुकंदर का जूस

अनार में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है। यह एंजियोटेंसिन कन्वर्टिंग एंजाइम को कम करने का काम करता है, यह एक ऐसा एंजाइम होता है जो शरीर में ब्लड वेसल के साइज को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। चुकंदर में नाइट्रेट होता है और यह ब्लड फ्लो में सुधार करने का काम करता है।