Light Breakfast के ये 5 ऑप्शन तेजी से कम करेंगे आपका वजन! जानें सुबह के लिए बेस्ट हेल्दी Breakfast Idea

हम आपको ऐसे 5 ब्रेकफास्ट आइडिया के बारे में बता रहे हैं, जो आपका पेट तो भरा रखने में मदद करेंगे साथ ही आपको वेट लॉस में भी मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 10, 2023 10:46 AM IST

healthy and Light Breakfast options : आपने कई बार अपने बड़े-बूढ़ों के मुंह से सुना होगा कि हमेशा रात का खाना हल्का और सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जो आपका पेट भरने में मदद करे। दरअसल नाश्ता इस लिए हेवी होना चाहिए ताकि आपको दोपहर के खाने तक एनर्जी मिले और आप अपने जरूरी काम कर सकें। अगर आप इस बात को मानकर रात को हल्का खाना खा तो लेते हैं लेकिन जब बात नाश्ते की होती है तो कुछ ज्यादा समझ नहीं आता। आप नाश्ते में ऐसा क्या खाया जाए जो आसानी से पच जाए और पेट भी लंबे वक्त तक भरा रहे इसके लिए आपको गूगल करने की जरूरत है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 ब्रेकफास्ट आइडिया के बारे में बता रहे हैं, जो आपका पेट तो भरा रखने में मदद करेंगे साथ ही आपको वेट लॉस में भी मदद करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स के बारे में।

पेट भरने और वजन घटाने वाले 5 ब्रेकफास्ट आइडिया

1-भीगे हुए ओट्स

रात भर भीगे हुए ओट्स में चिया सीड्स, योगर्ट और वनिला फ्लेवर को मिक्स कर दूध, थोड़ी सी मिठास मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को कसके किसी डिब्बे में बंद कर दें और 2 घंटे फ्रीज में रख दें। सुबह नाश्ते में आइसक्रीम की तरह इसे चम्मच से खाएं। ये डिश आपको फुल रखने के साथ जरूर पोषण भी प्रदान करेगी। चाहें तो इसमें नट्स और फल भी काटकर डाल सकते हैं।

2-सब्जियां वाला ऑमलेट

ऑमलेट में प्याज और मिर्च तो आप यूज करते ही होंगे लेकिन जब इसमें बीन्स, गाजर, मशरूम, ब्रोकली, और दूसरी सब्जियां डाली जाती हैं तो ये सेहत का खजाना बन जाता है। इसे ज्यादा न पकाएं और हल्की आंच पर 2 से 3 मिनट में ही बनने वाली ये डिश आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ फुल भी रखेगी।

3-दाल का चीला

मूंग दाल का चीला तो आपने कई बार बनाया होगा लेकिन इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें हल्दी, धनिया डालना न भूलें। लोहे के तवे पर बनाएं जाने वाला चीला अपने आप में ढेरों फायदे पहुंचाने का काम करता है। इस चीले को पुदीने की चटनी से खाएं, जो आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करेगा।

4-वेजिटेबल परांठा

मिक्स वेजिटेबल यानि गोभी, प्याज, गाजर और मूली जैसी सब्जियों से बना परांठा आपको लंबे वक्त तक फुल रखने के साथ-साथ जरूरी पोषण प्रदान करने का काम करता है। बस इस परांठे को बनाते वक्त ज्यादा घी या फिर तेल का इस्तेमाल न करें क्योंकि ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसे अचार या फिर सब्जी से साथ भी खाया जा सकता है।

5-चिया पुडिंग

चिया पुडिंग में दूध, मैपल सिरप और हल्का सा नमक मिलाकर करीब 30 मिनट के लिए रखा छोड़ दें। इसे आप फ्रिज में ढककर भी रख सकते हैं। जब इस मिश्रण पर गाढ़ी परत बन जाए तो समझ लीजिए कि आपकी पुडिंग तैयार है। आप इसपर ताजे कटे हुए फल डालकर भी खा सकते हैं, जो आपको हेल्दी रखने में मदद करेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source