
Also Read
शरीर में हो ये 5 दिक्कतें तो भूलकर भी साथ न खाएं रोटी-चावल! जानें रोटी-चावल साथ खाने से होने वाली परेशानियां
Roti-chawal khaney ke nuksan : खाना खाते वक्त फिर चाहे वो लंच हो या डिनर आपकी थाली में दो चीजें होना बिल्कुल कॉमन हैं, रोटी और चावल। दाल, सब्जी या फिर नॉन वेज से लेकर करी का विकल्प बदलता रहता है लेकिन रोटी और चावल तो आपको हर थाली में ही मिल जाएंगे। ज्यादातर लोग खाने में रोटी खाना पसंद करते हैं लेकिन कोई कसर न रह जाए तो थोड़े बहुत चावल भी खा लेते हैं। शायद आपने ये अंदाजा नहीं लगाया होगा कि ये रोटी-चावल का कॉम्बिनेशन पेट भरने के लिए अच्छा है लेकिन इस कॉम्बिनेशन से आपको सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कैसे, तो आइए आपको बताते हैं रोटी-चावल के सेवन से होने वाली 5 परेशानियों के बारे में, जिन्हें जानकर आपके कान खड़े हो जाएंगे।
कई हेल्थ एक्सपर्ट्स इस बात का दावा करते हैं कि रोटी और चावल दोनों ही कार्ब का एक रिच सोर्स होते हैं साथ ही इनमें मौजूद कैलोरी आपका वजन बढ़ाने का काम करती है। दोनों का एक साथ सेवन आपका वजन बढ़ाने का काम करता है और अगर आप वेट लूज करना चाहते हैं तो ये गलती न करें।
आपकी रोटी के आटे में ग्लूटेन की मात्रा होती है और वहीं चावल में मौजूद स्टार्च इसके साथ मिलकर आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करता है। अगर आपको ब्लड शुगर से जुड़ी परेशानी है या फिर डायबिटीज है तो आप भूलकर भी दोनों फूड्स का सेवन एक साथ न करें, जो कि आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने का काम करेगा।
रोटी और चावल का एक साथ सेवन आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ने का काम करता है और आपके पाचन तंत्र को धीमा बना देता है। पाचन तंत्र धीमा हो जाएगा तो आपके लिए किसी भी चीज को पचाने में दिक्कत होगी, जिसकी वजह से वजन कम होना, इम्यूनिटी वीक होना जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
अगर आपको हर दूसरे दिन पेट दर्द की शिकायत रहती है तो आपको अपनी थाली पर नजर दौड़ाने की जरूरत है। जी हां, रोजाना रोटी और चावल का एक साथ सेवन आपके लिए पेट दर्दकी वजह बन सकता है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखे कि भूलकर भी दोनों फूड्स का सेवन एक साथ न करें।
अगर आपको देर रात तक नींद नहीं आती है या फिर बार-बार पेशाब जाना पड़ता है, जिसकी वजह से आंख खुल जाती है तो रोटी और चावल एक साथ खाने की गलती न करें। इन चीजों का एक साथ सेवन आपके लिए दिक्कत भरा हो सकता है, जिसका सीधा असर आपकी नींद पड़ता है।