hamburger icon
A
Read in English

वाशरूम में आधा घंटा लगाने वाले लोग डाइट में इस चीज की मदद से कम कर सकते हैं परेशानी, 5 समस्याओं में फायदेमंद

fiber in diet : अगर अक्सर आपको सुबह उठने के बाद आधा-आधा घंटा वाशरूम में बैठना पड़ता है लेकिन फिर भी पेट नहीं होता तो आपको अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स को शामिल करने की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 14, 2022 10:21 AM IST

fiber in diet : प्लांट से बना कार्बोहाइड्रेट ही फाइबर (Fiber in hindi) कहलाता है। अगर अक्सर आपको सुबह उठने के बाद आधा-आधा घंटा वाशरूम में बैठना पड़ता है लेकिन फिर भी पेट नहीं होता तो आपको अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स को शामिल करने की जरूरत है। दरअसल छोटी आंत दूसरे कार्ब जैसे शुगर और स्टार्च की तरह फाइबर को अवशोषित नहीं कर पाती है। इसके बजाए ये बिना पचे ही बड़ी आंत में पहुंच जाता है और आंशिक रूप से वहां मौजूद बैक्टीरिया द्वारा मेटाबोलाइज्ड हो पाता है, जिसकी वजह से बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और पेट साफ नहीं हो पाता है। इसलिए फाइबर (fiber in diet in hindi)एक हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा होती है। आइए जानते हैं डाइट में फाइबर को शामिल करने के 5 फायदे।

डाइट में फाइबर के फायदे (Fiber in Diet health benefits in hindi)

1-ब्लड शुगर होता है कंट्रोल (Regulates blood sugar)

आपको ये बात पता होना चाहिए कि फाइबर से संपन्न फूड्स का ग्लाइसिमिक इंडेक्स काफी कम होता है। ये इंडेक्स एक प्रकार की माप है है, जो ये बताती है कि कितनी तेजी से कोई भी फूड आपके द्वारा खाए जाने के बाद आपके ब्लड शुगर को प्रभावित करता है। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को कम कर देता है। ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने के लिए घुलनशील फाइबर काम आ सकता है। पानी में मिलाने से ये पानी को अवशोषित कर लेता है और एक जेल सा तत्व बन जाता है, जो धीरे-धीरे आपकी आंतों में पहुंचता है। शुगर के बजाए ये ब्लड शुगर को धीरे-धीरे कंट्रोल करने का काम करता है।

2-पेट साफ करता है (Regular bowel movements)

फाइबर आपके मल को भारी बनाने का काम करता है। इतना ही नहीं ये आपके मल को नरम और बड़ा बनाता है। अगर आपका मल भारी होगा और आसानी से पास होगा तो कब्ज का खतरा खुद-ब-खुद कम हो जाता है। इसलिए डाइट में फाइबर को शामिल करना जरूरी होता है।

3-एसिड रिफलक्स की परेशानी होती है कम (Reduces acid reflux)

फल, सब्जियां, नट्स और अनाज जैसे फाइबर रिच फूड्स का सेवन पाचन तंत्र में पानी को अवशोषित करने का काम करता है। ये पेट में एसिड को बनने से रोकने में मदद करता है खासकर उसे यहां-वहां फैलने से ।

4-सही वजन बनाए रखता है (Healthy weight management)

सही वजन बनाए रखने के लिए आपका डाइटरी फाइबर बहुत ही अच्छा होना चाहिए। ये आपको फुल महसूस कराने के साथ-साथ मोटापे को बढ़ने से रोकता है। चूंकि फाइबर से संपन्न फूड्स पोषक तत्वों से भरे होते हैं और इनमें एनर्जी की मात्रा भी ज्यादा होती है। फाइबर फूड्स से आपको दूसरे फूड्स की तुलना में कम कैलोरी भी प्राप्त होती है, जो आपको कई कैलोरी बचाने में मदद करते हैं।

5-कोलेस्ट्रोल होता है कम (Lowers cholesterol)

छोटी आंत में घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रोल को रोककर रखने और उसे कम करने में मदद करता है। फाइबर छोटी आंत में मौजूद कोलेस्ट्रॉल पार्टिकल्स को बांधकर रखती है। ये कोलेस्ट्रॉल को शरीर के दूसरे हिस्सों में और रक्त प्रवाह में प्रवेश करने से रोकने का काम करती है।