Benefits of Water Chestnut Flour: डाइट में शामिल करें सिंघाड़े का आटा, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त लाभ

Benefits of Water Chestnut Flour: सिंघाड़े के आटे में छुपा है सेहत का खजाना। कैल्शियम से भरपूर इस आटे से बनी रोटियां नियमित खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और बॉडी में कैल्शियम की कमी दूर होती है। साथ ही, यह हमारे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। जानिए इसके और फायदे..

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Updated : September 10, 2023 8:01 PM IST

आमतौर पर, हमारे घरों में गेहूं के आटे से बनी रोटियां ही खाई जाती हैं। सिंघाड़ा या कोई अन्य मोटे अनाज से बनी रोटियां किसी विशेष प्रयोजन से खाई जाती हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो मोटा अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए गेहूं से कहीं ज्यादा फायदेमंद है। इसी मोटे अनाज की श्रेणी में आने वाला सिंघाड़े का आटा एक बेहतरीन आटा माना जाता है। यदि आप अब तक केवल गेहूं के आटे से बनी रोटियां ही खा रहे हैं, तो आज ही अपनी इस आदत को बदलें और सिंघाड़े के आटे से बनी रोटियां खाना शुरू कर दीजिए। क्योंकि सिंघाड़े का आटा आपकी हेल्थ को कई शानदार लाभ पहुंचाएगा। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, थायमिन, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिंघाड़े का आटा हमारी हड्डियों की सेहत के लिए टॉनिक का काम करता है। आज इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि सिंघाड़े का आटा खाने से सेहत को क्या-क्या लाभ होते हैं।

सिंघाड़े का आटा खाने के 5 हेल्थ बेनिफिट्स– 5 Health Benefits of Water Chestnuts Flour

मोटापा कम करने में कारगर – Helps in Weight loss

सिंघाड़े के आटे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हमारे वजन को कंट्रोल करता है। जो लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, उन्हें गेहूं के आटे के बजाय सिंघाड़े के आटे बनी रोटी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हाई फाइबर होने के कारण इस आटे से बनी रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।

ब्लड-प्रेशर होगा नॉर्मल – Helps in High Blood Pressure

जो लोग हाई बीपी. की समस्या से ग्रस्त हैं, उन्हें सिंघाड़े के आटे की रोटियां अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, सिंघाड़े का आटा अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर में सोडियम की मात्रा नियंत्रित रहती है, जिससे बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर सामान्य होता है। इसके साथ ही, सिंघाड़े का आटा विटामिन-ए का एक बेहतरीन स्त्रोत होता है, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों के साथ-साथ नर्वस सिस्टम को दुरुस्त करने में मदद करता है।

बालों और त्वचा को बनाए चमकदार – Glowing Skin and Hair

सिंघाड़े का आटा हमारे शरीर को नैचुरली डिटॉक्स करने का काम करता है, जिससे शरीर के सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इससे हमारी स्किन ग्लोइंग बनती है और बाल भी चमकदार रहते हैं। यदि आप अपनी स्किन और हेयर को मुलायम और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो सिंघाड़े का आटा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा।

हड्डियां होगी मजबूत – For Strong Bones

सिंघाड़े का आटा कैल्शियम से भरपूर होता है, इसलिए इसकी बनी रोटियां नियमित खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती है। कैल्शियम के अलावा, सिंघाड़ा कई तरह से मिनरल, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स का भी बेहतरीन स्त्रोत है, जो हमारे शारीरिक कमजोरी को दूर कर हमें दिनभर एनर्जेटिक बनाता है।

थायराइड में लाभकारी - beneficial in Thyroid

सिंघाड़े में आयोडीन और मैंगनीज जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे थायराइड की समस्या में लाभकारी होते हैं। जो लोग थायराइड की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें अपनी डेली डाइट में सिंघाड़े का आटा जरूर शामिल करना चाहिए। सिंघाड़े का आटा हमारी थायराइड ग्रंथि को बेहतर काम के लिए प्रेरित करता है, जिससे थायराइड की समस्या दूर रहती है।

सिंघाड़े का आटा स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको सिंघाड़े से किसी तरह की एलर्जी है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source