... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 18, 2020 6:31 PM IST
दिल से लेकर आपकी स्किन को हेल्दी बनाने का काम करते हैं कोलेजन सप्लीमेंट, पढ़ें 5 जबरदस्त फायदे
कोलेजन आपके शरीर में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला प्रोटीन है। यह कनेक्टिव टिश्यू का प्रमुख घटक है, जो शरीर के कई हिस्सों को बनाने का काम करता है, जिसमें टेंडन, लिगमेंट, स्किन और मांसपेशियां शामिल हैं। कोलेजन के कई महत्वपूर्ण कार्य हैं, जिसमें आपकी त्वचा को संरचना प्रदान करना और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाना भी शामिल है। हाल के वर्षों में, कोलेजन सप्लीमेंट लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए हैं। कोलेजन हाइड्रोलाइज्ड हो जाता है, जिसका मतलब ये है कि ये ब्रेक हो गया है, जिससे आपको इसे अवशोषित करना आसान हो जाता है।
बाजार में ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जो आपके कोलेजन इनटेक को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिसमें मांसाहार भी शामिल हैं। कोलेजन सप्लीमेंट का सेवन करने पर जोड़ों के दर्द से राहत पाने से लेकर त्वचा की सेहत सुधारने तक कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको कोलेजन सप्लीमेंट होने से वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
कोलेजन आपकी त्वचा का एक प्रमुख घटक है। यह त्वचा को मजबूत बनाने में एक भूमिका निभाता है, साथ ही इलेस्टकिटी और हाइड्रेशन में मदद करता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपका शरीर कोलेजन का उत्पादन करना कम कर देता है, जिससे आपकी स्किन ड्राई होने लगती है और झुर्रियां आ जाती हैं।
कोलेजन आपकी कार्टिलेज की अखंडता को बनाए रखने में मदद करता है। कार्टिलेज रबर जैसा टिश्यू है, जो आपके जोड़ों की सुरक्षा करता है। जैसे-जैसे आपके शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होती जाती है, आपको ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसे विकार का खतरा बढ़ता जाता है।
आपकी हड्डियां ज्यादातर कोलेजन से बनी होती हैं, जो उन्हें संरचना प्रदान करती हैं और उन्हें मजबूत रखने में मदद करती हैं। जिस तरह आपके शरीर में कोलेजन उम्र बढ़ने के साथ कम होता जाता है, उसी तरह हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थिति हो सकती है और हड्डी के फ्रैक्चर का जोखिम भी बढ़ सकता है।
1-10% मांसपेशी टिश्यू कोलेजन से बने होते हैं। यह प्रोटीन आपकी मांसपेशियों को मजबूत और ठीक से काम करने के लिए आवश्यक है। अध्ययनों से पता चलता है कि कोलेजन सप्लीमेंट सरकोपेनिया वाले लोगों में मांसपेशियों को बढ़ावा देने में मदद करती है। सरकोपेनिया से मतलब है कि मांसपेशियों का नुकसान जो कि उम्र के साथ होता है।
शोधकर्ताओं ने इस बात को सिद्ध किया है कि कोलेजन सप्लीमेंट लेने से दिल से संबंधित स्थितियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। कोलेजन आपकी धमनियों को संरचना प्रदान करता है, जो आपके हृदय से आपके शरीर के बाकी हिस्सों तक रक्त ले जाती हैं। पर्याप्त कोलेजन के बिना, धमनियां कमजोर और नाजुक हो सकती हैं।