... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : August 16, 2018 8:17 PM IST
''सावन साग न भादौं दही, कुवार दूध न कातिक मही'' अर्थात सावन के महीने में पत्तेदार सब्जी और भादों के महीने मे दही का सेवन नहीं करना चाहिए। भारत में खान-पान को लेकर भी कई तरह की कहावतें हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक भारतीय सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में कहा जाता है कि यह दुनिया की सभी सब्जियों में सबसे बेहतर है।
मानसून के मौसम में पायी जाने वाली यह सब्जी सबसे ताकतवर सब्जी मानी जाती है। इसके बारे में लोगों का कहना है कि यदि इसका सेवन किया जाय तो यह हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हम बात कर रहे हैं कंटोला के बारे में, जी कहीं-कहीं कंटोला कहते हैं तो कहीं पड़ोरा तो कहीं ककोड़े भी कहते हैं। कुछ भारतीय क्षेत्र में मीठा करेला भी इसे कहा जाता है।
आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट सब्जी से हेल्थ को क्या-क्या फायदा होता है।
सबसे अधिक प्रोटिन
आयुर्वेद में इस सब्जी को सबसे ताकतवर सब्जी के रूप में वर्णित किया गया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें प्रोटिन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। भारतीय खान-पान में बनने वाली सभी सब्जियों से ज्यादा इसमें प्रोटिन पाया जाता है। यहां तक कि इसमें मीट से भी 50 प्रतिशत ज्यादा प्रोटिन पाया जता है।
बीमारियों को रखता है दूर
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में यह सब्जी सबसे ज्यादा कारगर मानी जाती है। कंटोल में मौजूद फाइटोकेमिकल्स हेल्थ को बढ़ावा देता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी है। यह शरीर को साफ रखने में भी काफी सहायक है।
कम कैलोरी में ज्यादा पोषण
कंटोला में प्रोटीन और आयरन भरपूर होता है जबकि कैलोरी कम मात्रा में होती है. यदि 100 ग्राम कंटोला की सब्जी का सेवन करते हैं तो 17 कैलोरी प्राप्त होती है. जिससे वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है।
जानलेवा रोगों से बचाने के साथ पाचन तंत्र को करता है दूरुस्त
कंटोला में में मौजूद ल्युटेन जैसे केरोटोनोइडस विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर की रोकथाम में सहायक है। अगर आप इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते तो अचार बनाकर भी सेवन कर सकते हैं. आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज के लिए इसे औषधि के रूप में प्रयोग करते हैं. यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
ब्लड प्रेशर और वजन को कम करने मे सहायक
कंटोला में मौजूद मोमोरडीसिन तत्व और फाइबर की अधिक मात्रा शरीर के लिए रामबाण हैं. मोमोरेडीसिन तत्व एंटीऑक्सीडेंट, एंटीडायबिटीज और एंटीस्टे्रस की तरह काम करता है और वजन और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.