Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

तेज गर्मी से कुछ ही देर में गर्म हो जाता है शरीर? खाएं ये 1 चीज और कुछ ही देर में निकल जाएगी शरीर की सारी गर्मी

गोंद कतीरा गर्मियों में हीट स्ट्रोक, सनस्ट्रोक को रोकने में काफी मदद करती है। आप नियमित रूप से इसका सेवन करें और देखें फायदे।

तेज गर्मी से कुछ ही देर में गर्म हो जाता है शरीर? खाएं ये 1 चीज और कुछ ही देर में निकल जाएगी शरीर की सारी गर्मी
तेज गर्मी से कुछ ही देर में गर्म हो जाता है शरीर? खाएं ये 1 चीज और कुछ ही देर में निकल जाएगी शरीर की सारी गर्मी

Written by Jitendra Gupta |Updated : May 24, 2021 9:06 PM IST

गोंद कतीरा, जिसके बारे में आप शायद बहुत कम ही जानते होंगे लेकिन ये गर्मियों में बड़े काम की चीज है। गोंद कतीरा कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। दरअसल इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में हीट स्ट्रोक, सनस्ट्रोक को रोकने में काफी मदद करती है। गोंद कतीरा शरीर के खून को गाढ़ा करने के साथ-साथ सांस की समस्या और हृदय रोग में काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं गोंदे कतीरा से गर्मियों में होने वाले फायदे।

​गर्मी के दिनों में गोंदी कतीरा खाने से निकलती है शरीर की गर्मी, जानें 5 बड़े फायदे

हीट स्ट्रोक से बचाता है गोंद कतीरा

गर्मी में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। आजकल तो घर से निकलना नहीं हो रहा है लेकिन जो लोग अभी भी काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं उन्हें ये समस्या हो सकती है। शरीर पर गर्मी के असर को कम करने के लिए आप गोंद कतीरा खा सकते हैं, जो शरीर की गर्मी को दूर करने में मदद करती है।

​मुंह के छालों में फायदेमंद

मुंह में छाले के लिए गोंद कतीरा लाजवाब नुस्खा ह। इससे मिलने वाली ठंडक छाले की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करती है। आप गोंद कतीरे के पेस्ट को छालों पर सिर्फ कुछ मिनट के लिए लगाए और ऐसा करने से दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

Also Read

More News

​कब्ज में मिलता है आराम

जिन लोगों को खुलकर शौच नहीं आता है उनके लिए गोंद कतीरा रामबाण नुस्खे से कम नहीं है क्योंकि मल त्याग को नियंत्रित कर सकता है। कब्ज से पीड़ित लोगों को रोजाना गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा। आप नींबू के रस या फिर ठंडे पानी में मिलाकर भी गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं।

एनर्जी लेवल बढ़ाता है गोंद कतीरा

गोंद कतीरा में काफी प्रोटीन होता है, इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। अगर आप इन दिनों सुस्ती, थकावट या कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो एक गिलास में एक चम्मच भीगा हुई गोंद कतीरा ,शरबत, चीनी और दूध मिलाकर इसे पी सकते हैं। इसके सेवन से आपको ऊर्जा मिलेगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

​वजन घटाने में मदद करे

गोंद कतीरा में फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो आपको काफी देर तक फुल महसूस कराता है, इससे आपको वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

About the Author

... Read More