Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज के समय में नॉन डेयरी प्रोडक्ट्स को काफी प्रसिद्धि मिल रही है और बहुत सारे लोग खुद को शाकाहारी में तब्दील कर रहे हैं। यानी लोगों का झुकाव वेगन डाइट की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में दूध के विकल्प को ढूंढना चुनौतीपूर्ण है। लेकिन आज के समय में काफी सारे नॉन डेयरी प्रोडक्ट्स से बने दूध भी उपलब्ध है जैसे बादाम मिल्क, सोया मिल्क आदि। और अब काजू मिल्क (Cashew Milk) का चलन बढ़ गया है। यह काफी प्रसिद्धि पा रहा है। यह दूध पूरी तरह से नट बेस्ड है और काजू का पेस्ट बनाकर इस दूध को बनाया जाता है। इस दूध के काफी सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं इसलिए आपको अपनी डाइट में काजू का दूध जरूर शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं कि काजू का दूध आपको अपनी डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए, काजू मिल्क पीने के फायदे (Health Benefits Of Cashew Milk) क्या हैं?
काजू के दूध में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं, जो हृदय के लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं। इस दूध में मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है जो दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।
अगर सीमा में ही सेवन किया जाए तो काजू का सेवन करने से वजन नहीं बढ़ता है। इससे आपको लाभदायक फैट्स मिलते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक माने जाते हैं। यह आपको भूख भी नहीं लगने देता है जिससे आपका वजन कम होने में मदद मिलती है।
नियमित रूप से काजू के दूध का सेवन करना आपकी आंखों को फ्री रेडिकल्स द्वारा होने वाले नुकसान से बचाता है और साथ ही सेल्यूलर डैमेज को भी रोकता है।
इसमें जिंक और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक होते हैं। इससे शरीर में इन्फ्लेमेशन भी कम होती है जिससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है और शरीर बीमारियों से बचा रहता है। यह हड्डियों के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है।
काजू के दूध को पीने से विटामिन के की कमी दूर होती है। इसके अलावा, जब कैल्शियम जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के साथ जोड़ा जाता है, तो विटामिन K खनिजकरण (mineralization) और बोन डेंसिटी को बेहतर बनाता है।