... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
वजाइनल इंफेक्शन महिलाओं के लिए बहुत परेशानी लेकर आता है. इससे बचने के सरल उपाय भी हैं.
वजाइनल इंफेक्शन (Vaginal infection) का खतरा बारिश के मौसम में बहुत अधिक होता है. कुछ मामलों में यह साफ-सफाई का विशेष ध्यान न देने की वजह से होता है. वहीं कुछ मामलों में यह खान-पान के कारण होता है. वजाइनल इंफेक्शन (Vaginal infection) और डिस्चार्ज की समस्या महिलाओं को बहुत दर्द देने वाली होती है. ईस्ट इंफेक्शन और यूटीआई में भी दर्द बहुत ज्यादा होता है.
वजाइना में इंफेक्शन (Vaginal infection) और वजाइनल डिस्चार्च की समस्या से महिलाओं को हमेशा दो-चार होना पड़ता है। ईस्ट इंफेक्शन और यूटीआई की समस्या भी गंभीर होती है। लेकिन क्या आप जानती हैं वजाइना की हेल्थ आपके खान-पान से भी प्रभावित होती है। गलत खान-पान से वजाइना में इंफेक्शन और वजाइनल डिस्चार्च की समस्या बढ़ जाती है।
वजाइना पर असर डालने वाले खान-पान के बारे में महिलाओं को जानकारी होनी चाहिए। हम यहां कुछ खास फूड और ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जो वजाइना पर सीधा असर डालते हैं।
ब्रोकली वैसे तो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है लेकिन वजाइना के लिए इसका अधिक सेवन खतरनाक होता है। ब्रोकली के अधिक सेवन से वजाइनल ओडर में बदलाव आने लगता है। वजाइना का अगर ख्याल रखना है तो आपको ब्रोकली का सेवन नियमित नहीं करना चाहिए।
चिप्स, फ्राइड राइस, फ्राइड नूडल्स जैसे फ्राइड आइट्म्स रोज खाने की आदि हैं तो संभल जाएं। इन में मौजूद फैट्स बैक्टीरियल वेजाइनोसिस की समस्या पैदा करता है। सीमित मात्रा में इसे खाना नुकसान नहीं करेगा लेकिन ज्यादा खाना खतरा पैदा करेगा।
प्याज अधिक खाने से सांसों की दुर्गंध जिस तरह से होती है उसी तरह से वेजाइन ओडर की समस्या होती है। प्याज के सेवन से वेजाइना में मौजूद बैक्टीरिया में बदलाव होते हैं जिससे वेजाइनल ओडर में भी बदलाव होते हैं।
अल्कोहल पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है और अगर आप रेग्युलर ड्रिंक करती हैं तो ये आपके लिए अच्छा साइन नहीं। क्योंकि इससे आपकी वेजाइना भी ड्राइनेस की शिकार हो सकती है। ड्रिंक के कारण वेजाइना का लुब्रिकेशन डिस्टर्ब होने लगता है।
मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन महिलाओं को एक समय के बाद मीठा खाना कम कर देना चाहिए। क्योंकि शरीर में शुगर लेवल बढ़ने से वेजाइनल यीस्ट इंफेक्शन होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। शुगर का सेवन यीस्ट इंफेक्शन के बैक्टीरिया के लिए एनवायरमेंट तैयार कर देता है।
वजाइना व पेल्विक एरिया के टाइटनेस के लिए 3 एक्सरसाइज.
फ्लैट टमी के चक्कर में कहीं आप भी किडनी फेल्योर के शिकार तो नहीं हो रहे ?