Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

व्रत के दौरान कमजोरी दूर करते हैं ये 5 फल, जानिए व्रत के लिए कौन सा फल है बेस्ट?

Fruits For Fasting: अगर आप भी नवरात्रि के व्रत करते हैं तो इस दौरान फलों का सेवन करना काफी अच्छा रहता है। जानें कौन से फल होंगे आपके लिए बेस्ट।

व्रत के दौरान कमजोरी दूर करते हैं ये 5 फल, जानिए व्रत के लिए कौन सा फल है बेस्ट?

Written by Atul Modi |Published : March 26, 2023 1:06 PM IST

नवरात्रि भारत में काफी बड़ा हिंदू त्यौहार है जिसे साल में दो बार मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान 9 दिन के लिए श्रद्धालू व्रत करते हैं। इन व्रत से आप केवल अपनी भक्ति और अध्यात्मिकता ही नहीं दिखा रहे होते हैं बल्कि अपने शरीर को भी टॉक्सिन मुक्त और स्वस्थ कर रहे होते हैं। नवरात्रि के व्रत में ज्यादा कुछ खाने की बजाए आप को फलों का सेवन करना चाहिए जो आपके शरीर को एनर्जी भी देंगे, आपको हाइड्रेटेड भी रखेंगे और आपका पेट भरने में भी मदद करेंगे। तो आइए जान लेते हैं कौन-कौन से फलों (Fruits For Fasting) का सेवन करने से आप को नवरात्रि में लाभ मिल सकते हैं।

व्रत के लिए कौन सा फल है बेस्ट - Which Fruit is Best For Fasting?

तरबूज

व्रत रखने के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे। तरबूज में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह शरीर को डिहाइड्रेटेड होने से बचाने में सहायक है। यह आप का पेट भरने में भी मदद करता है। इससे आपका मन काफी रिफ्रेश हो जाता है और आपको एनर्जी महसूस होने लगती है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। इसलिए व्रत के दौरान दिन में एक बार तरबूज का सेवन जरूर करें।

केला

ज्यादा भूख लगने की वजह से अचानक से आपको व्रत वाले चिप्स और बाहर का खाना खाने का मन करेगा जो आपके शरीर के लिए हेल्दी नहीं होता है। इससे बचने के लिए आप को केले का सेवन करना चाहिए। केले का सेवन करने से भूख शांत होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें काफी सारे पौष्टिक तत्व भी होते हैं जैसे पोटेशियम, फाइबर, विटामिन 6 और बहुत सारे एंटी ऑक्सीडेंट भी।

Also Read

More News

सेब

सेब में फाइबर की मात्रा अच्छी खासी होती है और यह आपकी भूख को ही नहीं बल्कि आपके मन को शांत करने में भी लाभदायक है। सेब का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता है। इस फल का सेवन करने से आपको पाचन में भी लाभ मिलता है। अक्सर व्रत आदि करने से कब्ज की समस्या होने लगती है लेकिन सेब का सेवन करने से कब्ज से भी पीछा छुड़ाया जा सकता है।

स्ट्रॉबेरी

अगर आपको बेरीज का सेवन करना अच्छा लगता है तो जान कर खुशी होगी कि स्ट्रॉबेरी में लगभग 91 प्रतिशत तक पानी होता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में और कुछ आम बीमारियों जैसे ठंड लगना, फ्लू होना आदि से पीछा छुड़ाने में लाभदायक है। अगर आप को तुरंत एनर्जी चाहिए तो स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। यह काफी रिफ्रेशिंग फल भी होता है।

संतरा

संतरे में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है और यह आपकी एनर्जी और इम्यूनिटी को बढ़ाने का एक काफी अच्छा स्रोत है। संतरे में फाइबर भी होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लाभदायक माना जाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इस फल को खा सकते हैं। इनमें नेचुरल शुगर पाई जाती है जिसे फ्रुक्टोज के नाम से जाना जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकती है। इससे आपकी मीठा खाने की क्रेविंग भी शांत हो जाती है। यह कब्ज दूर करने में भी काफी लाभदायक होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

निष्कर्ष: व्रत के दौरान अगर आप यह सारे फल खाते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ मिलता है। इनका सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जी मिलती है, आपको भर पेट महसूस होता है और सबसे अच्छी बात यह है कि आपके शरीर में व्रत के दौरान भी पानी की कमी नहीं हो पाती है।

About the Author

... Read More