Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मूली के साथ इन 5 चीजों का गलती से भी न कर लें सेवन, वरना पहुंच जाएंगे अस्पताल

What not to combine with radish : मूली स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं मूली के साथ क्या न खाएं?

मूली के साथ इन 5 चीजों का गलती से भी न कर लें सेवन, वरना पहुंच जाएंगे अस्पताल
Foods to avoid with radish

Written by Kishori Mishra |Updated : October 19, 2024 10:50 AM IST

Foods to avoid with radish : जल्दी ही मार्केट में मूली आने वाली हैं। हम में से कई लोग सर्दियों में मूली का सेवन अलग-अलग तरह से करते हैं। कई लोग पराठे बनाकर खाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोगों नियमित रूप से सलाद के साथ इसे खाना पसंद करते हैं। मूली को किसी भी तरह के खाएं, यह स्वाद से भरपूर होता है। वहीं, इसमें ढेर सारे पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, बी और सी, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन इत्यादि पाए जाते हैं। यह पाचन के लिए एक बेहतरीन सब्जी मानी जाती है और यही कारण है कि सर्दियों में कई लोग इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए? जी हां, मूली के साथ कुछ चीजों का सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं मूली के साथ किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

मूली खाने के बाद न पिएं दूध

मूली खाने के तुरंत बाद दूध पीना पाचन तंत्र के लिए सही नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मूली स्वाभाविक रूप से ठंडी होती है। इसे दूध के साथ इसके मिलाकर खाने से या फिर मूली खाने के तुरंत बाद दूध पीने से हार्टबर्न, एसिड रिफ्लक्स और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से बचें।

मूली के साथ खीरा

मूली के साथ-साथ कई लोग खीरा भी खाने लगते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना जाता है। क्योंकि खीरे में एस्कॉर्बेट होता है, जो विटामिन सी को अवशोषित करने का काम करता है। इस कारण से खीरा और मूली को एक साथ नहीं खाना चाहिए।

Also Read

More News

मूली के साथ संतरा न खाएं

मूली के साथ संतरे का सेवन भी सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इन दोनों का मिश्रण आपके लिए जहर की तरह काम करता है। यह न केवल आपको पेट की समस्याओं को बढ़ावा दे सकता बैस बल्कि इससे कई अन्य परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

मूली के साथ न खाएं करेला

अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का एक साथ सेवन करते हैं, तो इस स्थिति में सावधान हो जाइए। यह कॉम्बिनेशन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।  दरअसल, इन दोनों में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व आपस में क्रिया करके आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको सांस संबंधी परेशानी होती है, बल्कि यह हार्ट के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है।

मूली और चाय भी है बैड कॉम्बिनेशन

मूली और चाय का कॉम्बिनेशन भी स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना जाता है। यह कब्ज और एसिडिटी का कारण बन सकता है। क्योंकि मूली की प्रकृति ठंडी होती है और चाय की प्रकृति गर्म होती है। ऐसे में दोनों का कॉम्बिनेशन आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also read : क्या गाजर और मूली एक साथ खा सकते हैं?