Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
किडनी शरीर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होती है. किडनी के जरिये ही शरीर बेहतर तरीके से काम कर पाता है. डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर, ये दोनों ही बीमारियां किडनी के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर को हेल्दी रखने के लिए किडनी की भूमिका बेहद अहम होती है. हम क्या खा रहे हैं, और क्या नहीं, इन सभी चीजों का असर किडनी पर पड़ता है. गलत खान-पान से हमारी किडनी खराब होने की कगार पर आ जाती है. देखा जाए तो किडनी की बीमारी के मरीजों की संख्या भी इसी वजह से बढ़ रही है. ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें हम अक्सर खाते हैं. और यही सब खाने से किडनी खराब होती है. जिनका सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए. आइये जानते हैं.
हॉट डॉग, डेली मीट, बर्गर और पेटीज जैसे प्रोसेस से होकर गुजरने वाल मीट किडनी के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है. प्रोसेस्ड मीट में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक स्वस्थ्य इंसान को ज्यादा सोडियम का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर सोडियम का सेवन ज्यादा कर लिया तो ब्लडप्रेशर बढ़ने के चांसेस ज्यादा हो जाते हैं, जिससे किडनी सबसे पहले प्रभावित होती है. प्रोसेस्ड मीट किडनी से जुड़ी गम्भीर बिमारियों को बढ़ाने का सबसे ज्यादा जिम्मेदार है.
कुछ हल्का खाने की इच्छा हो या गले में खराश जैसा महसूस हो तो सबसे पहला ख्याल सूप का आता है. सूप को सर्दी और फ्लू जैसे लक्षणों को कम करने के लिए पिया जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक सूप में उपस्थित नमक शरीर में सोडियम के स्तर को बढ़ा देता है. जो किडनी को बीमार कर सकता है. बाजार में मिलने वाला चिकन नूडल सूप सबसे ज्यादा हानिकारक होता है. अगर आप सूप पीना चाहते हैं, तो घर पर तैयार वेजिटेबल और औषधीय चीजों से युक्त सूप ही पियें. लेकिन सूप से पूरी तरह पहरेज करना ही फायदेमंद है.
देश में सबसे ज्यादा आलू को खाया जाता है. इसी कई तरह से पकाकर खाया जा सकता है. इसे उबालकर खाएं या पकाकर खाएं, दोनों ही तरीकों से हेल्दी है. लेकिन जायदा देर तक तेल में पकाया हुआ आलू किडनी के लिये खतरनाक हो सकता है. फ्रेंच फ्राईज, चिप्स उन्हीं में से एक है. आलू में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है. जो किडनी के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं. एक्सपर्ट की मानें तो किडनी को खतरे से बचना है तो डीप फ्राइड चीजों का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए.
हाई लेवल सोडियम से युक्त सोया सॉस बाजार में हर जगह आसानी से मिल जाएगी. जिसमें करीब 950 मिलीग्राम सोडियम हर चम्मच में होता है. जो किडनी को पूरी तरह से बीमार करने में सक्षम है. खाने में अगर स्वाद और बढिया रंग के लिए सोया सॉस मिलाने से तौबा कर लें. क्योंकि इसकी जगह आप मशरूम, टमाटर का पेस्ट और सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
वाइट ब्रेड कर्स्ट, टमाटर सॉस, पनीर और प्रोसेस्ड मीट के साथ पेपरोनी पिज़्ज़ा को काफी लोग पसंद भी करते हैं. और इंजॉय करके खाते भी हैं. तो समझिये आप खुद अपनी किडनी को खराब करने का काम कर रहे हैं. फ्रोजन पिज़्ज़ा में कई गुना ज्यादा सोडियम होता है. जो आपको अस्पताल तक पहुंचा सकता है.
किडनी को स्वस्थ्य रखने के लिए इन सभी चीजों से पहरेज करना बेहद जरूरी है. वरना आपकी जुबान का स्वाद आपको अस्पताल तक पहुंचा सकता है.