हाई यूरिक एसिड लेवल में इन 5 फूड्स का सेवन बढ़ाता है शरीर में दर्द! जानें किन फूड्स को खाने से बढ़ता है लेवल

यूरिक एसिड की परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने खान-पान की आदतों को बदलिए क्योंकि ये आपके शरीर में परेशानी पैदा करते हैं। जानिए 5 फूड्स।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 20, 2023 4:18 PM IST

हर मौसम में हेल्दी रहना हर किसी के बास की बात नहीं लेकिन जब आपका शरीर हेल्दी हो तो फिर क्या ही कहने। हेल्दी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी न होना, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर का लेवल दुरुस्त रहना और शरीर में बनने वाले एसिड का सही लेवल भी बहुत जरूरी है। इन्हीं में से एक है यूरिक एसिड, जो कि आपके गलत खान-पान के साथ-साथ अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स का ही नतीजा है। इस बात को ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है कि शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से जोड़ों में दर्द के साथ-साथ अकड़न रहने लगती हैं। यूरिक एसिड की परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने खान-पान की आदतों को बदलिए क्योंकि ये आपके शरीर में परेशानी पैदा करते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में, जिनका सेवन आपकी परेशानी को और बढ़ाने का काम करता है।

1-इमली

अगर आप बहुत ज्यादा खट्टा खाना पसंद करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है क्योंकि ये आपके शरीर में मौजूद यूरिक एसिडको बहुत तेजी से बढ़ाने का काम करता है। अक्सर सड़क किनारे खड़े गोल-गप्पे, चाट और दूसरी चीजों का सेवन आपकी परेशानी को बढ़ाने का काम करता है।

2-फल और ड्राई फ्रूट्स

आपको ऐसे फलों और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से बचने की जरूरत है, जो आपके शरीर में प्यूरिन को बढ़ाने का काम करती है। प्यूरिन यूरिक एसिड लेवल को बढ़ाने का काम करती है और जिन फलों में प्यूरिन पाया जाता है वो हैं अंगूर, किशमिश इसलिए इन्हें खाने से बचें। इसके अलावा सेब, चीकू और खजूर भी यूरिक एसिड बढ़ाता है।

3-जानवरों के अंग

अगर आप मांसाहारी हैं और जानवरों का लिवर और गुर्दे खाना पसंद करते हैं तो आपके लिए परेशानी और भी बड़ी है। दरअसल जानवरों के अंगों में प्यूरिन की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है, इसलिए उन्हें खाने से बचें।

4-सीफूड और रेड मीट

शेलफिश, ट्यूना, सार्डिन जैसे सीफूड में प्यूरिन की मात्राबहुत ज्यादा होती है। ये फूड्स आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को भले ही बेहतर बनाने का काम करते हैं लेकिन जिन लोगों को यूरिक एसिड और गठिया है तो आपको इन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। आपको रेड मीट, पोर्क, लैम्ब और बीफ खाने से बचना चाहिए।

5-शुगर फूड्स

कैंडी, बेकरी आइटम और सीरियल्स जैसे शुगर से भरे हुए फूड्स के सेवन से बचें अगर आपको यूरिक एसिड की परेशानी है। इतना ही नहीं फ्रूट जूस भी आपका यूरिक एसिड लेवल बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source