Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

foods to avoid in corona: कोरोना पॉजिटिव होने पर न खाएं ये 5 फूड, सेहत और ज्यादा बिगेड़गी

Harmfull Foods in corona: जब कोई बीमार होता है, तो उन्हें ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो विटामिन और खनिजों से भरपूर हों, जैसे कि विटामिन डी, सी और जिंक, जो न सिर्फ रिकवरी को जल्दी करने का काम करते हैं बल्कि आपको हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।

foods to avoid in corona: कोरोना पॉजिटिव होने पर न खाएं ये 5 फूड, सेहत और ज्यादा बिगेड़गी
foods to avoid in corona: कोरोना पॉजिटिव होने पर न खाएं ये 5 फूड, सेहत और ज्यादा बिगेड़गी

Written by Jitendra Gupta |Updated : December 17, 2020 1:01 PM IST

बीमार होने पर अपने पसंदीदा फूड्स का सेवन करने से अच्छा कुछ नहीं होता है। पसंदीदा फूड का सेवन करने से न सिर्फ हमें एक सुखद अहसास होता है बल्कि हमारे अंदर बीमारी से लड़ने की शक्ति भी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके कुछ पसंदीदा फूड्स ही आपको और बीमार बनाने (Harm full Foods in corona) का काम करते हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, जब कोई बीमार होता है, तो उन्हें ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो विटामिन और खनिजों से भरपूर हों, जैसे कि विटामिन डी, सी और जिंक, जो न सिर्फ रिकवरी को जल्दी करने का काम करते हैं बल्कि आपको हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। अगर आप कोरोना पॉजिटिव (Harm full Foods in corona) हैं, तो इन विशेष पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना ही आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

कोरोना संक्रमितों (Harm full Foods in corona) को तेजी से ठीक होने के लिए इन फूड्स से हमेशा दूरी बनानी चाहिए। ये खाद्य पदार्थ न सिर्फ इंफ्लेमेशन को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि आपकी उपचार प्रक्रिया में भी बाधा पैदा करते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड और कैसे ये आपको ठीक होने से रोकते हैं।

प्रोसेस्ड पैकेज्ड फूड (packaged food: Harm full Foods in corona)

अगर आप कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं तो आपको हाई सोडियम वाले फूड्स, शुगर से भरे फूड्स और प्रिजर्वेटिव जैसी चीजों से दूरी बनानी चाहिए। ये सभी फूड्स इंफ्लेमेशन का कारण बनते हैं, जो उपचार प्रक्रिया में बाधा पैदा करते हैं। अगर इंफ्लेमेशन ज्यादा होगी तो ये आपके इम्यून सिस्टम के लिए दिक्कत पैदा करेगी, जिससे आप बीमारियों (Harm full Foods in corona) के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। बीमार व्यक्ति को आलू के चिप्स और उसके जैसे पैकेट में बंद खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए क्योंकि इनमें बहुत सारा सोडियम होता है।

Also Read

More News

रेड मीट

आपको कोरोना हो या न हो लेकिन बार-बार रेड मीट (Harm full Foods in corona) का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल इसमें सैच्यूरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो सूजन को बढ़ाने का काम करती है। इसके बजाय आपको अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जिनमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट हो। एवोकेडो, ऑलिव ऑयल और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर मछलियों में मोनोअनसैचुरेटेड फैट की अच्छी मात्रा होती है। प्रोटीन के लिए आप मछली के बजाय, सेम और मसूर जैसे प्लांट बेस्ड प्रोटीन का विकल्प चुन सकते हैं।

ऑयली फूड (oily food: Harm full Foods in corona)

डीप-फ्राइड फूड में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और अक्सर अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक हो सकता है। ये खाद्य पदार्थ आपके शरीर में दिक्कत पैदा कर सकते हैं, जो पहले से कमजोर इम्यूनिटी को और ज्यादा कमजोर बनाते हैं। तले हुए फूड्स आपकी आंतों के माइक्रोबायोम को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं और इम्यून सिस्टम के कार्य को दबाने का काम करते हैं। ये खाद्य पदार्थ खराब कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाते हैं, जिससे विभिन्न हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

शुगर से भरे फूड्स

किसी भी चीज में शुगर को बढ़ाकर सेवन करना शरीर में सूजन का कारण बनता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट को फॉलो करते वक्त शुगर वाले पेय से बचना चाहिए। अपने शरीर (Harm full Foods in corona) को ठीक करने के लिए आपको कार्बोनेटेड पेय और सोडा जैसे पेय पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मसालेदार भोजन (spicy food: Harm full Foods in corona)

सर्दी, खांसी या फ्लू होने पर मसालेदार भोजन से बचने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मसालेदार भोजन गले में दिक्कत पैदा कर सकता है, जिससे आपको अधिक खांसी हो सकती है। अगर आपको बलगम है तो साइनस को साफ करने के लिए गर्म सूप और पेय लें। दूध पीने का विकल्प चुनें।

About the Author

... Read More