Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिर चाहे वो बुजुर्ग हों या युवा अधिकांश लोग अपने जीवन में बहुत सारा तनाव और चिंता महसूस करते हैं। आप तो ये बात जानते ही होंगे कि चिंता और तनाव सीधे आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, विशेष रूप से आपके दिल और इम्यूनिटी को। भले ही आप इसे अनदेखा कर दें लेकिन जब चिंता और तनाव का लेवल बहुत ज्यादा हो जाता है, तो आपके सामने सोचने के सिवाए कुछ और विकल्प नहीं होता है। कुछ लोगों को चिंता के कारण भूख भी नहीं लगती है लेकिन एक हालिया रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है कि अगर आप अपने डेली रूटीन में ये 5 सुपरफूड शामिल करते हैं तो आप चिंता और तनाव को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
जी हां, चॉकलेट में मौजूद कोको बीन्स और कोकोआ बटर की अधिकता आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। कोको से भरपूर डार्क चॉकलेट आपके मानसिक बोझ को दूर करने में मदद करती है। चॉकलेट में 70% कोको होता है जो तनाव के हार्मोन के लेवलको कम करने के लिए एकदम सही है। अगर आप तनाव और चिंता से छुटकारा पाना चाहते हैं तो खाली वक्त में रिच कोको वाली चॉकलेट जरूर खाएं।
क्या आप हर रोज चिंता और तनाव महसूस कर रहे हैं? अगर हां, तो थोड़ी मात्रा में ब्लूबेरी चबाकर तुरंत अपने शरीर को विटामिन सी खिलाएं। ब्लूबेरी एक तरह से बम की तरह काम करती है, जो भारी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से लैस होती है। जब आप चिंतित महसूस करते हैं, तो आपका शरीर इन दो तत्वों के लिए तरसने लगता है। इस दौरान आप ब्लूबेरी, रसभरी हो या स्ट्रॉबेरी या फिर जामुन खा सकते हैं।
योगर्ट, आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा सुपरफूड है। ग्रीक योगर्ट में मस्तिष्क की अत्यधिक भावनात्मक सोच क्षमताओं को नियंत्रित करने की शक्ति होती है जो चिंता और तनाव को बढ़ाने का काम करती है। दही एक स्ट्रेस बस्टर है और सकारात्मक मानसिक और मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देता है। दही में रहने वाले हेल्दी बैक्टीरिया तनाव, अवसाद और चिंताको खत्म करने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होते हैं।
जब मानव शरीर की बात आती है तो एवोकैडो कई तरह से आपको फायदा पहुंचाता है। यह आपके हृदय, हेल्दी स्किन, हेल्दी बाल और हेल्दी मस्तिष्क के विकास को बेहतर बनाता है। एवोकैडो विटामिन, पोटेशियम, फोलेट, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत हैं, जो सीधे शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। ये एक बहुत ही हेल्दी फल है, जो तनाव, अवसाद और चिंता को दूर करने में मदद करता है।
बादाम विटामिन ई, बी, सेलेनियम और जिंक जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत हैं। ये नट आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। बादाम आपके संपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चूंकि इसमें जिंक होता है, इसलिए ये आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं दूसरी ओर सेलेनियम भी तनाव को कम करने में मदद करता है।