... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 17, 2023 11:30 AM IST
बिना ब्लड शुगर बढ़ाए मीठे की क्रेविंग को शांत करेंगे ये 5 फूड्स! डायबिटीज में किसी संजीवनी से कम नहीं ये फूड्स
मीठा खाने के शौकीन लोगों को अक्सर खाना खाने के बाद या फिर अपना काम करते हुए कुछ न कुछ मीठा चबाने की आदत होती है। यही आदत आगे चलकर उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने का काम करती है। वहीं अगर आपको डायबिटीज है तो खतरा और दोगुना हो जाता है। बहुत ज्यादा मात्रा में मीठा खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक तो है ही साथ ही आपको शुगर का लती बना देता है, जिसकी वजह से ढेर सारी परेशानियां होती हैं। थका-थका महसूस करना, मुंह से बदबू, बार-बार प्यास लगना जैसी परेशानियां आपको घेर लेती है। लेकिन किया क्या जाए? कैसे अपनी इस मीठे की क्रेविंग को शांत किया जाए और वो भी बिना मीठा खाएं। आइए आपको बताते हैं ऐसे फूड्स के बारे में, जो आपकी मीठा खाने की लत को छुड़ाकर आपकी मीठे की क्रेविंग को पलभर में शांत कर देंगे।
जी हां, बेरीज। आकार में ये छोटी-छोटी बेरीज आपके मीठे की लत को छुड़ाने के लिए काफी हैं। स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और ब्लूबैरी जैसे बेरीज में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की समृद्ध मात्रा न सिर्फ आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है बल्कि आपकी मीठे की क्रेविंग को भी शांत करती है। मुट्ठी भर बेरीज आपके एक बार की क्रेविंग को शांत करने के लिए काफी है।
एवोकाडो कई पौष्टिक गुणों का भंडार है और इसमें पाया जाने वाला हेल्दी फैट और फाइबर आपकी मीठे की क्रेविंग को शांत करने के साथ-साथ ब्लड शुगर लेवल को भी कम करता है। एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट पोषक तत्वों को भी शरीर में अवशोषित होने में मदद करता है, जिसकी वजह से आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं।
नट्स का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह से पानी आने लगता है, जिसमें बादाम, अखरोट, काजू और पिस्ता शामिल हैं। ये सभी नट्स हेल्दी फैट्स से लेकर फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होते हैं, जो मीठे की क्रेविंग को शांत करने के साथ-साथ आपके ब्लड शुगर लेवल को भी नार्मल बनाए रखने का काम करते हैं।
योगर्ट को खास माना जाता है क्योंकि ये प्रोबायोटिक होता है लेकिन ग्रीक योगर्ट में मौजूद प्रोटीन और मिनरल्स आपके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्निशियम आपकी शुगर क्रेविंग को कम करने के साथ-साथ आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में मदद करते हैं। ग्रीक योगर्ट आपके ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए दालचीनी काफी फायदेमंद मानी जाती है। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ शुगर की क्रेविंग को भी कम करती है। सुबह के वक्त खाली पेट दालचीनी के पाउडर का पानी डायबिटीज रोगियों की शुगर क्रेविंग को कम करने के साथ-साथ ब्लड शुगर भी कंट्रोल करता है।