
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 26, 2020 7:52 PM IST
Constipation
कब्ज पेट की ऐसी समस्या है जिसे वही समझ सकता है जो इसका शिकार होता है। कब्ज में व्यक्ति का पेट साफ करने में तो दिक्कत होती ही है साथ ही पेट फूलना, पेट में जलन और मितली की भी दिक्कत होती है। कॉन्स्टिपेशन से ग्रस्त व्यक्ति कई मानसिक रोगों का भी शिकार हो जाता है। इस चीज का ताजा उदाहरण बॉलीवुड फिल्म 'पीकू' है। इस फिल्म ने लोगों में होने वाली एंग्जाइटी और टेंशन के पीछे कब्ज के कारण को बखूबी दिखाया था। हमारे देश में करीब 80 प्रतिशत लोगों को कब्ज की दिक्कत है। इसके पीछे भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित लाइफस्टाइल और खराब खानपान जिम्मेदार है।
क्योंकि इन दिनों अधिकतर सभी लोग वर्क फ्राम होम कर रहे हैं ऐसे में एक ही जगह पर घंटो बैठने से भी कब्ज विकराल रूप ले रहा है। अगर दिनभर व्यस्त रहते हैं और किसी भी तरह की एक्टिविटी करने का समय नहीं होता है तो आज हम आपको इससे निपटने का बहुत ही सरल तरीका बता रहे हैं। सुबह उठते ही हम सबसे पहले जो भी खाते हैं उसका हमारे स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसलिए सुबह की मील आपको बहुत सोच समझकर चुननी चाहिए। आज हम आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट के कुछ ऐसे आइडियाज़ दे रहे हैं जिन्हें आप चुटकियों में बना सकते हैं और कब्ज् से भी छुटकारा मिलेगा। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये चीजें—
1. एक्सरसाइज न करना
2. हद से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन
3. धूम्रपान करना
4. पानी कम पीना
5. रात में देर तक जागना
6. मैदे की और तली भुनी चीजें खाना
7. सुबह ब्रेकफास्ट न करना
8. डाइट में फलों और हरी सब्जियों का अभाव
1. ओटमील सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। नाश्ते में ओटमील के सेवन से कब्ज को मात दी जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ओटमील में भारी मात्रा में फैटी एसिड, ओमेगा 3, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है। यह आंतों में फंसे मल को आसानी से निकालने में मदद करता है।
2. कब्ज रोगियों के लिए दही रामबाण होती है। सुबह उठकर सबसे पहले 1 ग्लास गुनगुना पानी पीएं। फिर नाश्ते में एक बड़ी कटोरी दही खाएं। आप चाहें तो इसमें अनार, सेब, किशमिश या खीरा भी डाल सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आपके पेट को साफ रखते है और आपका पाचन क्रिया को स्मूद बनाते हैं।
दही खाने से होते हैं ये अद्भुत लाभ
3. कब्ज से राहत पाने के लिए केले से अच्छा शायद कोई फूड नहीं। आप केले को साबुत भी खा सकते हैं और इसकी दही के साथ स्मूदी भी बना सकते हैं। याद रहे दही और केले की स्मूदी न बनाएं, नहीं तो आपको ब्लोटिंग की समस्या हो जाएगी।
4. सुबह खाली पेट बादाम खाने से भी कब्ज से राहत मिलती है। अगर आपको सुबह हैवी ब्रेकफास्ट करने की आदत नहीं है तो आप अपनी शुरुआत भीगे हुए 4 से 5 बादामों से कर सकते हैं। बादाम में कई तरह के विटामिन के साथ ही मैंगनीज, प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है।
5. विटामिन सी कब्ज में कमाल का फायदा करना है। आप नाश्ते में एक प्लेट सेब और संतरे की खा सकते हैं। इससे पाचन क्रिया को अच्छी होती ही है साथ ही इम्युनिटी भी बढ़ती है।