गुर्दा करेगा सही तरीके से काम अगर खाएंगे ये 5 फूड, किडनी को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये देसी चीजें

खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली की आदतों के कारण ही किडनी खराब होती है, जिसके कारण गुर्दे की बीमारियां, गुर्दे की पथरी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 24, 2021 9:34 PM IST

अगर आप शारीरिक रूप से सक्रिय हैं या फिर डेली एक्सरसाइज करते हैं तो उसके बाद पोषक तत्वों से भरपूर डाइट आपके शरीर को हेल्दी और बीमारियों से दूर रखने के लिए बहुत ही जरूरी है। एक हेल्दी डाइट, जिसमें ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, आपकी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। हमारे शरीर के हर अंग को ऐसे फूड्स की जरूरत होती हैं और इन्हीं में से एक है किडनी, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है।

अपने संपूर्ण स्वास्थ्य और सेहत को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी डाइट इनटेक का ध्यान रखना चाहिए और अपनी किडनी की सेहत को दुरुस्त रखना बहुत ही जरूरी है। खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली की आदतों के कारण ही किडनी खराब होती है, जिसके कारण गुर्दे की बीमारियां, गुर्दे की पथरी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी किडनी के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं।

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

लहसुन

लहसुन में सोडियम, पोटेशियम और फास्फोरस की मात्रा कम होती है, जो आपके गुर्दे को स्वस्थ और कार्यशील रखने में मदद करते हैं। लहसुन गुर्दे की बीमारी के रोगियों के लिए भी अच्छा माना जाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल और चार्ड किडनी को स्वस्थ रखने के लिए प्रमुख रूप से खाई जाने वाली सब्जियां हैं। इनमें बड़ी मात्रा में फाइबर और मिनरल्ज होते हैं, जो आपके शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।

सेब

सेब एक हेल्दी फल है, जिसे रोजाना खाना चाहिए। इसमें पेक्टिन नाम का फाइबर होता है, जो किडनी को नुकसानपहुंचाने वाले तत्वों को कम करने के लिए जरूरी है। दिन में एक सेब आपकी किडनी को फिट रखने के लिए पर्याप्त है।

अनन्नास

अनानास एक बेहद ही हेल्दी फल है। ये इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के साथ-साथ फाइबर की मात्रा से भरपूर होता है, जो किडनी की बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

शिमला मिर्च

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के अलावा शिमला मिर्च में विटामिन सी होता है जो आपके गुर्दे को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.