Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Foods for low blood bad cholesterol in hindi : आपके खून में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकते हैं ये 5 फूड, 6 से 8 फीसदी तक कम होता है कोलेस्ट्रॉल

हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकते हैं। जानिए कौन से हैं ये फूड्स।

Foods for low blood bad cholesterol in hindi : आपके खून में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकते हैं ये 5 फूड, 6 से 8 फीसदी तक कम होता है कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करते हैं ये फूड

Written by Jitendra Gupta |Published : October 13, 2021 4:46 PM IST

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर में दो प्रकार का कोलेस्ट्रॉल होता है, जिसमें से एक अच्‍छा (HDL) और दूसरा खराब (LDL) कोलेस्ट्रॉल होता है। भले ही लोगों को कोलेस्ट्रॉल की ज्यादा समझ न हों लेकिन इस बात को जानना बहुत ही जरूरी है कि खराब कोलेस्‍ट्ऱ़ॉल आपके शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है और आपके लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है। दरअसल खराब कोलेस्ट्रॉल आपकी नसों में जमने लगता है, जो विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य खतरों का कारण बन सकता जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि। इस लेख में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकते हैं।

नसों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकते है ये चीजें

1-मेथी के बीज

अगर आप चाहते हैं कि आपकी नसों में कोलेस्ट्रॉल न जमा हो तो आपको नियमित रूप से अपनी डाइट में मेथी बीज को शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से मेथी के बीज का सेवन करने पर आपको अपने ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

2-ओट्स

जी हां, ओट्स। फाइबर की पर्याप्त मात्रा होने के कारण ओट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले बेस्ट फूड्स में से एक है। इतना ही नहीं इसमें बीटा ग्लूकॉन भी होता है, जो आंतों की सफाई तो करता ही है और कब्ज से भी राहत दिलाने का काम करता है। अगर आप नियमित रूप से नाश्ते में ओट्स खाते हैं तो ये आपके शरीर में कोलेस्‍ट्राल को लगभग 6 प्रतिशत तक कम कर सकता है।

Also Read

More News

3-ऑलिव ऑयल

अपने ब्लड में बैड कोलेस्‍ट्राल के लेवल को कम करने के लिए आप अपने तेल को भी बदल सकते हैं। दरअसल बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने में सबसे ज्यादा हाथ हमारे तेल का ही होता है। इसलिए आप अपने नार्मल तेल को ऑलिव ऑयल से बदल सकते हैं, जिसके इस्तेमाल से आप 8 प्रतिशत तक कोलेस्‍ट्राल को कम कर सकते हैं।

4-धनिया के बीज

जी हां, धनिए के बीज भी आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से धनिया की बीजों के पाउडर को एक कप पानी में उबालकर पीते हैं, विशेष रूप से दिन में दो बार तो आपको अपने ब्लड में मौजूद बैड कोलेस्‍ट्राल को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-फलियां करती हैं कोलेस्ट्रॉल कम

शायद आप न जानते हों कि फलियों में घुलनशील फाइबर होता है, जो हमारे पाचन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। फाइबर की उपस्थिति के कारण आपके शरीर को पाचन में थोड़ी देर लगती है जिसका अर्थ है कि आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। आप विभिन्न प्रकार की फलियों का उपयोग कर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इन फूड्स में नेवी बीन, गुर्दे सेम (kidney beans), मसूर, मटर, काली मटर भी शामिल हैं।

About the Author

... Read More