सर्दियों में ये 5 फूड बढ़ाते हैं गुड कोलेस्ट्रॉल और अपने आप कम होने लगता है खराब कोलेस्ट्रॉल

Good Cholesterol (HDL) Food Source In Hindi: गुड कोलेस्ट्रॉल को शरीर के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। सर्दियों के मौसम में इसका लेवल बढ़ाने के लिए डाइट में कुछ चीजें जोड़ना फायदेमंद हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : January 20, 2023 3:29 PM IST

सर्दियों के दिनों में शरीर काफी रिलेक्स रहता है। जिसके चलते शरीर के तापमान को गरम रखने के लिए ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ती है। जिस वजह से बार बार भूख लगती है। परिणाम स्वरूप ज्यादा खाना शरीर के कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह खराब लाइफस्टाइल भी है। एक हेल्दी डाइट, रोज के व्यायाम की मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। सर्दियों में एचडीएल यानि की गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए कुछ खास चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

सर्दियों के मौसम में कई ऐसे फूड्स हैं जो, शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। एक हेल्दी डाइट और लगातार व्यायाम करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। सर्दियों के मौसम में एचडीएल को बढ़ाने के लिए हमें अपने डाइट में खास चीजें शामिल करनी चाहिए। यहां कुछ ऐसे फूड्स हैं जो सर्दियों में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) बढ़ाने वाले फूड - Good Cholesterol (HDL) Food Source In Hindi

फैटी फिश

नॉनवेजिटेरियन लोगों के लिए फैटी फिश सर्दियों में खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसकी मदद से एलडीएच कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है और ओमेगा 3 फैटी एसिड जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को अलग अलग तरीके से कम करता है। वहीं ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के अलावा ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल को किसी खतरे से भी बचाता है।

सेब

सेब में पेक्टिन होता है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और एलडीएल-टू-एचडीएल के लेवल को बढ़ा सकता है। सेब में पोलीफेनोल्स भी होता हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक पोलीफेनोल्स एलडीएल कोलेस्ट्रोल के ऑक्सीकरण को रोककर नसों की सूजन को कम कर सकता है।

फूलगोभी

फूलगोभी में ढेर सारे प्लांट स्टेरोल्स मौजूद होते हैं। जो एक तरह के लिपिड जो आंतों को कोलेस्ट्रॉल अवशोषित करने से रोकने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन सी, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी विटामिन के भी होता है। जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

नट्स

ब्राजील नट्स, बादाम, पिस्ता और मूंगफली जैसे नट्स दिल की हेल्थ और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है और प्लांट स्टेरोल्स नाम का तव भी शामिल होता है। जो शरीर को कोलेस्ट्रॉल अवशोषित करने से रोकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि, नट्स में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है। इसलिए जब नट्स का सेवन करें तो इसकी मात्रा पर जरूर ध्यान दें।

अनार

अनार के रस में एंटी-ऑक्सीडेंट और खास तौर पर पॉलीफेनोल्स भी मौजूद होते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अनार के रस में अन्य फलों के रसों की तुलना में ज्यादा मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। जो दिल की हेल्थ को दुरुस्त रखता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।

अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। एचडीएल से भरपूर फूड्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.