शरीर के अंदर घुसे प्रदूषण को बाहर निकाल फेंकेंगे ये 5 फूड, तेजी से बढ़ाएंगे आपकी इम्यूनिटी और बनाएंगे हेल्दी

दिल्ली जैसे शहरों में स्मॉगी हवा किसी भी बीमार व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। बीमार लोगों को अक्सर स्मॉग में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। हालांकि पोषक तत्वों से भरे एंटी-ऑक्सीडेंट फूड आपको प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकते हैं ।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 13, 2020 1:01 PM IST

सर्दियां आते ही एक समस्या, जो लोगों को घर से बाहर निकलते ही परेशान करने लगती है वह है हवा में फैला प्रदूषण। प्रदूषण का लगातार बढ़ता स्तर किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हर बार की तरह इस बार भी प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन लेवल गंभीरत स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली की बिगड़ती आबोहवा कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है, जिसमें सांस संबंधी परेशानियों के साथ-साथ संक्रमण और कैंसर का जोखिम भी बढ़ जाता है।

दिल्ली जैसे शहरों में स्मॉगी हवा किसी भी बीमार व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। बीमार लोगों को अक्सर स्मॉग में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। हालांकि पोषक तत्वों से भरे एंटी-ऑक्सीडेंट फूड आपको प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकते हैं और आपको अंदर से हेल्दी बनाने का काम करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं, जो आपको प्रदूषण से लड़ने में मदद करते हैं और आपको नियमित रूप से इनका सेवन करना चाहिए।

गुड़

गुड़ एक पारंपरिक फूड और औषधि है, जो आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में आपकी मदद करता है। इसलिए हमेशा खाना खाने के बाद एक चम्मच गुड़ का सेवन करें या फिर आप सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गर्म पानी के साथ भी गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

आंवला

आंवला, जिसे गूजबेरी नाम से भी जाना जाता है, विटामिन सी का एक उत्कृष्ट स्त्रोत है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को ठीक से काम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये सांस संबंधी, खांसी और सर्दी जैसी समस्याओं को भी कम करने का काम करते हैं।

नट्स और बीज

नट्स, बीज और ड्राई फ्रूट विटामिन ए, बी, सी, ई और एंटी-ऑक्सीडेंट से समृद्ध होते हैं । रोजाना मुठ्ठीभर नट्स और बीज का सेवन आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। अलसी के बीज, मूंगफली और सूरजमुखी के बीज इनका सबसे उत्कृष्ट स्त्रोत है।

कच्ची हल्दी

हल्दी को किसी सुपरफूड से कम नहीं आंका जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपको बीमारियों से दूर रखते हैं। हल्दी आपको सर्दी और खांसी से आराम दिलाने में सहायक है। सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी आपकी सेहत के लिए बेहद गुणकारी है। आप घी, हल्दी, गुड़ का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।

टमाटर

टैंगी फ्लेवर से भरे टमाटर किसे पसंद नहीं। टमाटर विटामिन सी, लाइकोपेन, बीटा-कैरोटीन जैसे कई विटामिन्स और मिनरल्स से भरे होते हैं, जो आपको प्रदूषण भरे मौसम में फिट रखने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं बदलते मौसम में टमाटर आपके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source