Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियों का मौसम और वायु प्रदूषण का बढ़ता स्तर आपके स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। वायु प्रदूषण न सिर्फ आपके लिए सांस लेना मुश्किल बना सकता है बल्कि आपके फेफड़ों को खराब करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप अस्थमा से पीड़ित हैं तो वायु प्रदूषण आपके लक्षणों को बिगड़ने से लेकर सांस संबंधी अन्य बीमारियों को बढ़ा सकता है साथ ही हृदय रोग से लेकर कोरोना से संक्रमित होने के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि हम सभी हमारे फेफड़ों की देखभाल करने के प्रति अधिक सतर्क हो जाएं।
हालांकि हमारे आस-पास ऐसे कई फूड्स हैं, जिनके सेवन से हमें प्रदूषक के हानिकारक प्रभावों के खिलाफ अपनी इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यही नहीं डॉक्टर भी हमें इन दिनों में एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फूड्स खाने की सलाह देते हैं, जो आपके फेफड़ों को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और आपको वायु प्रदूषण से बचा सकते हैं।
अगर आप एक ऐसी जगह पर रह रहे हैं, जहां प्रदूषण बहुत ज्यादा है तो आप अपनी डाइट में मामूली बदलाव कर अपने फेफड़ों की रक्षा कर सकते हैं। इस लेख में हम आपपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद तो करेंगे ही साथ ही वायु प्रदूषण से होने वाले संक्रमण के जोखिम को कम करेंगे। तो आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो आपके फेफड़ों की सफाई करेंगे।
खांसी और सर्दी को ठीक करने के लिए सबसे अधिक प्रयोग में लाई जानी अदरक को उसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। अदरक का सेवन करने से श्वसन मार्ग से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये मैग्नीशियम, पोटेशियम, बीटा-कैरोटीन और जिंक जैसे विटामिन और मिनरल्स से समृद्ध होती है, जो फेफड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में आपकी मदद करते हैं। आप अदरक का उपयोग चाय, सलाद, सब्जी और काढ़े में कर सकते हैं।
सांस की बीमारियों के कारण होने वाली सूजन और कंजेशन को कम करने में मदद करती है, हल्दी। जी हां, हल्दी में मौजूद सक्रिय यौगिक आपके फेफड़ों को साफ करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती हैं। आप हल्दी को दूध, करी, सलाद और स्मूदी में उपयोग कर सकते हैं।
शहद को एक प्राकृतिक स्वीटनर के रूप में जाना जाता है और इसके एंटी-बैक्टीरियल सांस संबंधी समस्याओं को कम करने में आपकी मदद करते हैं। यह वायु मार्ग को साफ करने और आपके फेफड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में आपकी मदद करता है। आप इसका प्रयोग करने के लिए गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। ये पेय आपके फेफड़ों को साफ करने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं यह सर्दी और खांसी से राहत दिलाने में भी मदद करता है।
लहसुन में मौजूद एलिसिन नाम का एक शक्तिशाली यौगिक होता है, जो एंटीबायोटिक एजेंट के रूप में काम करता है और आपको श्वसन संक्रमण से ठीक होने में मदद करता है। अगर आप कंजेशन से पीड़ित हैं तो लहसुन इसे साफ कर आपको सांस लेने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह सूजन को कम करने और फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम करने में भी आपकी मदद करता है। दमा रोगी अगर नियमित रूप से लहसुन का सेवन करते हैं तो उन्हें अपनी बीमारी के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
ग्रीन टी वजन घटाने से लेकर सूजन कम करने जैसे कई स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होती है। दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन करने से फेफड़ों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।