दिमाग को कंप्यूटर से भी तेज बना देंगे ये 5 ड्राई फ्रूट्स, जानें कौन से Dry Fruits को खाली पेट खाना चाहिए

Dry fruits for healthy brain: अच्छी याददाश्त और तेज दिमाग पाने के लिए डाइट को सही रखना जरूरी है। इस लेख में जानें ऐसे 5 ड्राई फ्रूट्स जिनका खाली पेट सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 24, 2023 2:10 PM IST

Dry fruits good for brain: आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में हम अपनी सेहत का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते है। सेहत का ध्यान रखने के लिए समय कम पड़ता जा रहा है और काम का प्रेशर बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि हमारे दिमाग की काम करने की क्षमता भी कमजोर पड़ती जा रही है। दिमाग कमजोर पड़ना आपके जीवन में कई दिक्कतें पैदा कर सकता है, जिसमें स्कूल में अच्छा प्रदर्शन न लाने से लेकर जॉब से जुड़ी समस्याएं भी शामिल है। ऐसे में दिमाग की सेहत का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके याददाश्त को बढ़ाएगे और आपकी याददाश्त को बूस्ट करने का काम करेंगे। अगर आपको भी याददाश्त से जुड़ी समस्याएं हैं या फिर आप अपना दिमाग तेज करना चाहते हैं, तो आपको इन फूड्स का सेवन करने से फायदा हो सकता है।

अखरोट (Walnut for Sharp brain)

दिमाग को तेज करने के लिए अखरोट का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। अखरोट में मौजूद डीएचए और ओमेगा 3 फैटी एसिड, दिमाग को तेज करने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से दिमाग तेज रहता है और याददाश्त में भी सुधार होता है। उम्र के साथ हो रही दिमाग की क्षति को भी अखरोट की मदद से ठीक किया जा सकता है।

काजू (Cashew for Sharp brain)

तेज दिमाग और अच्छी याददाश्त पाने के लिए काजू का सेवन करना भी काफी फायदेमंद रहता है। काजू में अच्छी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड और पॉलीसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो दिमाग के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना काजू का सेवन करने से दिमाग तेज होता है और साथ ही याददाश्त से जुड़ी परेशानियां होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

पिस्ता (Pistachio for Sharp brain)

पिस्ता सिर्फ एक टेस्टी स्नैक्स ही नहीं बल्कि दिमाग को तेज करने वाला एक खास ड्राई फ्रूट भी है। रोजाना पिस्ता का सेवन करने से दिमाग के काम करने की क्षमता बढ़ जाती है और साथ ही याददाश्त भी तेज हो जाती है। याददाश्त से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए पिस्ता का सेवन किया जा सकता है। खाली पेट पिस्ता के सेवन दिमाग के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है।

बादाम (Almonds for Sharp brain)

सुबह खाली पेट बादाम का सेवन करना आपके दिमाग को तेज करने और याददाश्त को बढ़ाने में काफी फायदेमंद रहता है। बादाम में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई आपके दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। साथ ही बादाम में मौजूद एक खास प्रकार का प्रोटीन दिमाग के क्षतिग्रस्त हुए कोशिकाओं को फिर से स्वस्थ बनाने का काम करता है।

किशमिश (Raisins for Sharp brain)

अगर आपको किशमिश खाना अच्छा लगता है, तो आपको सुबह के समय उनका सेवन करने की सलाह देते हैं। सुबह खाली पेट पानी में भीगी किशमिश का सेवन करने से दिमाग तेज होता है और साथ ही याददाश्त में भी सुधार होता है। रोजाना कम से कम 5 किशमिश सुबह खाली पेट जरूर खाने चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source