सर्दियों में इन 5 ड्राई फ्रूट का सेवन ब्लड सर्कुलेशन से लेकर शारीरिक कमजोरी होती है दूर, जानें किस मेवे से मिलेगा कौन सा फायदा

हम आपको ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाकर आप अपनी भूख तो शांत कर ही सकते हैं साथ ही आप ढेर सारे फायदे भी प्राप्त कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 8, 2022 2:33 PM IST

आपने कई बार सुना होगा कि दिन में मुठ्ठी भर ड्राई फ्रूट खाने से आपका शरीर फिट और तंदरुस्त रहता है। इतना ही नहीं ड्राई फ्रूट आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के साथ-साथ आपको पर्याप्त एनर्जी भी प्राप्त होती है। अगर आपको भूख लगी है तो आप अपने खाने के अंतराल के बीच भी इन्हें स्नैक के रूप में खा सकते हैं। अलग-अलग ड्राई फ्रूट के अलग-अलग फायदे होते हैं लेकिन आपको इसकी सही जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे ड्राई फ्रूट के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाकर आप अपनी भूख तो शांत कर ही सकते हैं साथ ही आप ढेर सारे फायदे भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन ड्राई फ्रूट्स से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

ड्राई फ्रूट और उनके फायदे

1-खून की कमी और याददाश्त तेज करता है काजू

काजू आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जो दिमाग को तेज करने में मदद करता है। काजू में मौजूद आयरन न सिर्फ आपकी कोशिकाओं में ऑक्सिजन को पहुंचाने का काम करता है, बल्कि ये आपके शरीर में खून की कमी यानी अनीमिया से भी बचाने में मदद करता है। इसके अलावा मैग्नीशियम आपकी याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है और बढ़ती उम्र में आपकी कम होने वाली याददाश्त से भी रक्षा करता है।

2-बादाम और अखरोट के फायदे

बादाम और अखरोट दोनों ऐसे ड्राई फ्रूट हैं, जिनका सेवन करने पर आपके शरीर को ढेर सारे फायदे प्राप्त होते हैं। आपको बता देंः

1- भीगा हुआ बादाम खाने से याद रखने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है।

2-भीगे हुए बादाम खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

3-भीगे हुए बादाम का सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है साथ ही इसके सेवन से एसिडिटी व पेट में सूजन की परेशानी भी दूर होती है।

4-अखरोट के सेवन से त्वचा हमेशा दमकती रहेगी और मुलायम भी होती है।

5-बादाम के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिलती है।

6- बादाम और अखरोट में मोनोअनसैचुरेटेड फैट बहुत ज्यादा होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

बादाम और अखरोट में दूसरे नट्स के मुकाबले फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है साथ ही इसमें विटामिन ई जैसा शाक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है।

3-रक्त संचार होता है बेहतर

अगर आप नियमित रूप से पिस्ता का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद एल-आर्जीनिन जैसा पोषक तत्व आपकी नसों की परत को लचीला बना देती है, जिससे ब्लड क्लॉटिंग की संभावना काफी कम हो जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतरहोता है। ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होगा तो हार्ट अटैक का खतरा भी बन सकता है। दिन में पांच से सात पिस्ता खाना हेल्थ के लिए अच्छा रहता है और इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई हमारे शरीर को कई प्रकार से फायदा पहुंचाता है।

4-मूंगफली रखती है दिल की सेहत दुरुस्त

कई अध्ययनों से पता चला है कि मूंगफली, पीनट बटर, या दूसरे ड्राई फ्रूट के साथ मूंगफली का सेवन सप्ताह में 5 बार तक खाने से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं मूंगफली के सेवन से मौत का खतरा भी कम हो सकता है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, रोजाना नट्स का सेवन करने से हृदय रोग का खतरा और मृत्यु का जोखिम 29% तक कम हो सकता है।