कैल्शियम की पूर्ति के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 5 चीजें, हड्डियों और मसल्स को मिलेगी मजबूती

Calcium Rich Breakfast : शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप अपने ब्रेकफास्ट में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 24, 2023 10:01 AM IST

Calcium Rich Breakfast : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसमें कैल्शियम एक महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, यह फैट सिंथेसिस और वेट-मैनेजमेंट में भी भूमिका निभाता है। बच्चों और टीनएजर के लिए भोजन में पर्याप्त रूप से कैल्शियम को शामिल करना बहुत ही जरूरी है। इसके साथ ही मध्यम आयु वर्ग की महिलाएं और बुजुर्ग व्यक्तियों को भी कैल्शियम रिच डाइट की बेहद जरूरत होती है। यह गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी होता है। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे, जो कैल्शियम से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं इन ब्रेकफास्ट के बारे में-

कैल्शियम के लिए ब्रेकफास्ट में क्या शामिल करें?

गाय  के दूध से करें दिन की शुरुआत

अगर आप कैल्शियम रिच ब्रेकफास्ट लेना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गाय के दूध के साथ करें। दूध को संतुलित आहार माना जाता है। गाय का दूध न सिर्फ कैल्शियम से  भरपूर होता है, बल्कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- मैग्नीशियम, प्रोटीन, पोटेशियम, आयोडीन, फॉस्फोरस और बी विटामिन इत्यादि भी होते हैं। यदि आप शाकाहारी हैं, तो यह आपके लिए सबसे उच्चतम आहार हो सकता है। 

एक कटोरी दही है बेस्ट ब्रेकफास्ट

दही भी कैल्शियम से भरपूर होता है। आप एक पौष्टिक ब्रेकफास्ट के रूप में दही का सेवन कर सकते हैं। एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में आप दही के साथ ओट्स, दलिया, फलों जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। यह आपके पेट को फुल-फिल कराता है। साथ ही इससे आपके शरीर को कई जरूरी पोषक  तत्व प्राप्त होते हैं। 

फलों का करें सेवन

आपको जानकर हैरानी होगी कि फलों में भी कैल्शियम की अधिकता होती है। मुख्य रूप से अंजीर कैल्शियम का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक,  सौ ग्राम अंजीर में 35 ग्राम कैल्शियम होता है। अंजीर के अलावा संतरा, खुबानी, कीवी, बेरी, पपीता जैसे फलोंमें कैल्शियम की अधिकता होती है।

पनीर से बनी चीजें

पनीर काफी अच्छा डेयरी उत्पादन है, जो कैल्शियम से भरपूर होता है। अगर आप ब्रेकफास्ट में कैल्शियम रिच फूड्स को शामिल करना चाहते हैं, तो पनीर आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। साथ ही इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। 

हरी सब्जियां

कोशिश करें कि आप अपने ब्रेकफास्ट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करें। आप अपने पैनकेर, ब्रेड, पोहा जैसी चीजों में ब्रोकली, केल, पालक, सरसों का साग और कोलार्ड ग्रीन जैसी हरी सब्जियां को एड कर सकते हैं, जो कैल्शियम से भरपूर होती हैं।

कैल्शियम शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी है। हालांकि, अगर आपको किसी तरह की समस्या है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद लेकर ही इन चीजों को अपने आहार में शामिल करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source