Monsoon Diet Tips: मानसून में भूलकर भी न करें खान-पान से जुड़ी ये 5 गलतियां, पड़ जायेंगे बीमार

हम मानसून के दौरान खानपान में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण हमारी सेहत खराब हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों से अवगत कराने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : July 14, 2021 1:38 PM IST

मानसून (Monsoon) का मौसम सभी का प्रिय होता है क्योंकि इस मौसम में हमें इतनी अधिक तपा देने वाली गर्मी से राहत मिलती है। इसलिए बारिश हर किसी पसंद है, लेकिन इस मौसम में इंफेक्शन और बुखार जैसी तमाम बीमारियां फैलने लगती है। कुछ बीमारियों को तो हम खुद ही अपने पास बुला लेते हैं। जी हां हमारे खाने पीने के ढंग से भी हम कई बार बीमार हो सकते हैं। तो आज हम अपने खान पान से जुड़ी कुछ गलतियों के बारे में जानेंगे जो करने से हमें बचना चाहिए।

मानसून के लिए हेल्दी डाइट टिप्स - Healthy Diet Tips For Monsoon In Hindi

1. ऑयली और फ्राइड फूड खाना

बारिश के मौसम में चाय और पकोड़े खाना किसे पसंद नहीं होता। यह हमें पसंद तो बहुत होता है लेकिन इसके कारण हमें पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। हमारा पेट खराब हो सकता है और हमें ब्लोटिंग और एसिडिटी का सामना करना पड़ सकता है।

2. कम पानी पीना

बारिश के मौसम में गर्मी थोड़ी कम हो जाती है और हमें अधिक प्यास नहीं लगती है जिस कारण बहुत से लोग पानी पीना ही छोड़ देते हैं लेकिन ऐसा करने से हवा में होने वाली नमी के कारण हम डिहाइड्रेशन का शिकार बन सकते हैं जो बहुत सी बीमारियों से हमें परेशान कर सकता है।

3. पहले से ही छिले हुए फलों को खाना

अगर आप बहुत देर पहले से कटे हुए फल या सब्जियां को खाते हैं तो इससे आप बीमार पड़ सकते हैं क्योंकि इन फलों में खुले रखने के बाद बहुत सारे बैक्टीरिया और कीटाणु जा सकते हैं जोकि आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

4. मछलियां या सीफूड खाना

यह मौसम बहुत सी मछलियों का ब्रीडिंग सीजन होता है और इससे वॉटर कंटामिनेशन का खतरा बढ़ जाता है और इसी कारण बहुत सी समुद्री मछली या अन्य समुद्री खाने में बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप भी इन चीजों को खाते हैं तो इससे आपका रिस्क भी बढ़ जाता है।

5. कच्चा या बिना पका हुआ खाना खाना

अगर आप अच्छे से पका हुआ खाना नहीं खाते हैं तो उसमें पैथोजेन्स हो सकते हैं जो आपके शरीर पर धावा बोल सकते हैं। इसलिए अगर आप अच्छे से खाना पकाते हैं तो इससे सभी प्रकार के बैक्टेरिया मर जाते हैं और आपका खाना सुरक्षित रहता है।

निष्कर्ष

अगर आप इन सभी टिप्स को अच्छे से पढ़ेंगे और खाने में यह सारी गलतियां नहीं करेंगे तो इस मौसम में बीमार होने से बचा जा सकता है। मॉनसून में केवल अन्य बीमारियां ही नहीं बल्कि कॉविड भी है इसलिए आपको अपना डबल ख्याल रखना चाहिए ताकि आप सुरक्षित रह सकें और अपने घर वालों को भी इन सभी गलतियों के बारे में जरूर चेताएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source